UdaipurViews

लेकसिटी में तीन दिवसीय होम एंड लाइफस्टाइल अपग्रेड फेस्टिवल एवं भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ

लेकसिटी में तीन दिवसीय होम एंड लाइफस्टाइल अपग्रेड फेस्टिवल एवं भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ

- आधुनिक घर, इंटीरियर, फर्नीचर और लाइफस्टाइल से जुड़े उत्पादों की एक ही छत के नीचे प्रदर्शनी उदयपुर, 21 अगस्त। झीलों की नगरी में शहरवासियों को घर की सजावट, इंटीरियर, फर्नीचर और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े नवीनतम उत्पादों एवं तकनीकों से परिचित कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को शुभ केसर गार्डन, शोभागपुरा, 100 फीट रोड पर तीन दिवसीय होम एंड लाइफस्टाइल अपग्रेड फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ हुआ। 21 से 23 अगस्त तक चलने वाले इस फेस्टिवल में घर निर्माण से लेकर इंटीरियर, फर्नीचर, मॉड्यूलर किचन, लाइटिंग, इलेक्ट्रिकल, सैनिटरीवेयर, बैटरी-सोलर, पाइप्स, फर्निशिंग और रियल एस्टेट से जुड़े विभिन्न उत्पाद एवं सेवाएं…
Read More
पवित्र श्रावण मास में 22 अगस्त को होगा ‘शिव पुराण कथा’ का आयोजन

पवित्र श्रावण मास में 22 अगस्त को होगा ‘शिव पुराण कथा’ का आयोजन

उदयपुर, 21 अगसत। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर भगवान शिव की महिमा, उनकी जीवन-दृष्टि और शिवतत्त्व से जन-जन को परिचित कराने के उद्देश्य से अद्वैतम’-साहित्य, संस्कृति एवं शिक्षा को समर्पित संस्था द्वारा ‘शिव पुराण कथा: शिवोलॉजी का आयोजन किया जा रहा है। आयोजनकर्ता किरण बाला किरन ने बताया कि भगवान शिव स्वयं में एक उत्सव हैं और इसी उत्सव के आनंद को जन-जन तक पहुँचाने के भाव से यह आयोजन किया जा रहा है। शिव पुराण कथा का आयोजन शनिवार, 22 अगस्त को शाम 4 बजे हिरणमगरी सेक्टर-4 स्थित राजस्थान साहित्य अकादमी के सभागार में होगा। इस भव्य एवं…
Read More
झाड़ोल क्षेत्र के दौरे पर रहे जिला कलेक्टर अग्रवाल

झाड़ोल क्षेत्र के दौरे पर रहे जिला कलेक्टर अग्रवाल

चंदवास में आयोजित रात्रि चौपाल में आमजन की सुनी परिवेदनाएं, पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों का भी लिया जायजा उदयपुर, 21 अगस्त। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल शुक्रवार को झाड़ोल क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत चंदवास में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने आमजन की समस्याएं एवं परिवेदनाएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों का नियमानुसार त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं जिला कलेक्टर के समक्ष रखीं। इसमें प्रमुख रूप से मानसी वाकल बांध के डूब क्षेत्र से संबंधित…
Read More
भूदान भूमि का गलत नामांतरण, पटवारी बर्खास्त, तत्कालीन ऑफिस कानूनगो को अनिवार्य सेवानिवृत्ति

भूदान भूमि का गलत नामांतरण, पटवारी बर्खास्त, तत्कालीन ऑफिस कानूनगो को अनिवार्य सेवानिवृत्ति

तत्कालीन कार्यवाहक नायब तहसीलदार की एक तिहाई पेंशन रोकी जांच में पद के दुरुपयोग और नियमों की अनदेखी के आरोप प्रमाणित जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने की कठोर कार्रवाई उदयपुर, 21 अगस्त। भूदान यज्ञ बोर्ड की भूमि का नियमों के विपरीत निजी व्यक्ति के पक्ष में नामांतरण करने तथा लंबित न्यायिक विवाद की अनदेखी करने के मामले में उदयपुर जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट गौरव अग्रवाल ने कड़ी कार्रवाई की है। मामले की विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने पर पटवारी पटवार मंडल सनवाड़ देवेंद्र प्रजापत को राजकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं तत्कालीन ऑफिस कानूनगो…
Read More
खेलगांव में नेशनल इंडिया रैकिंग टेनिस स्पर्धा आयोजित

खेलगांव में नेशनल इंडिया रैकिंग टेनिस स्पर्धा आयोजित

उदयपुर, 21 अगस्त। महाराणा प्रताप खेल गांव उदयपुर में आइटा सीएस 7 नेशनल इंडिया रैंकिंग एकल टेनिस स्पर्धा का आयोजन 17 से 21 तक हुआ। जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल तथा खेलगांव टेनिस प्रशिक्षक खेमराज गमेती ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता को करवाये जाने में आर्गेट फाउंडेशन उदयपुर का सहयोग लिया गया। फाउंडेशन के मेंबर अवम् टेनिस कोच चेतन सर की प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुख्य अतिथि आयशा बागला, माजित अमर, उज्जवल दाधीच एव दशरथ सिंह जादव ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया। प्रातःकाल…
Read More
युवाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का मौका, बनेगी पंचायत कांग्रेस टॉस्क फोर्स

युवाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का मौका, बनेगी पंचायत कांग्रेस टॉस्क फोर्स

उदयपुर। राष्ट्रीय कांग्रेस के पंचायत टॉस्क फोर्स प्रभारी अर्जुन मिश्रा ने कहा कि देश का भविष्य युवा ही हैं। अगर पंचायत स्तर से युवाओं को सही दिशा और मौका दिया जाए तो वे गांव से लेकर देश तक विकास में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। कांग्रेस युवाओं को आगे बढने का मौका देगी। उन्होंने शुक्रवार को यहां देहात कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि ग्रामीण स्तर पर युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें मंच प्रदान करने के उद्देश्य से पंचायत टॉस्क फोर्स का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिले की सभी पंचायतों में युवा चयन…
Read More
सिंधी समाज ने मांगे पांच पार्षद टिकट

सिंधी समाज ने मांगे पांच पार्षद टिकट

झूलेलाल सिंधी सेंट्रल पंचायत की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय, भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपे पांच युवाओं के नाम उदयपुर। आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर सिंधी समाज ने अपनी राजनीतिक भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। शुक्रवार को शक्तिनगर स्थित झूलेलाल भवन में श्री झूलेलाल सिंधी सेंट्रल पंचायत की बैठक आयोजित हुई, जिसमें उदयपुर की विभिन्न सिंधी पंचायतों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं समाज के प्रमुखजन उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी से सिंधी समाज के पांच योग्य एवं सक्रिय युवाओं को पार्षद पद का टिकट देने की मांग करने का…
Read More
सूरों का फला से बालिका लापता

सूरों का फला से बालिका लापता

उदयपुर। जिले के गोवर्धनविलास थानांतर्गत एक बालिका अपने घर से लापता हो गई। पुलिस के अनुसार पीडित पिता ने गोवर्धनविलास थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि सूरों का फलां कोटलिया से उसकी पुत्री बिना बताए घर से चली गई। काफी तलाश करने पर भी उसका कहीं कोई पता नहीं लगा। पुलिस लापता बालिका को तलाश कर रही है। मीरा नगर से मोटरसाइकिल चोरी उदयपुर। शहर के शोभागपुरा स्थित मीरा नगर क्षेत्र से अज्ञात बदमाश द्वारा मोटरसाइकिल चुरा ले जाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार विक्रम कुमार सुथार पुत्र रामलाल सुथार निवासी भुज्याखेडी निम्बाहेडा हाल बी ब्लॉक…
Read More
सावन की मस्ती पर चढ़ा बॉलीवुड का रंग, जेएमएम जैन महिला मंच ने सजाई मनोरंजन की महफिल

सावन की मस्ती पर चढ़ा बॉलीवुड का रंग, जेएमएम जैन महिला मंच ने सजाई मनोरंजन की महफिल

उदयपुर। जैन महिला मंच की ओर से 19 अगस्त को रामाबाग में “रंग भरे बादल से सावन प्लस बॉलीवुड धमाका” कार्यक्रम का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। सावन की उमंग, भारतीय संस्कृति और बॉलीवुड के मनोरंजन का अनूठा संगम रहे इस आयोजन में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जमकर मस्ती की और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंच अध्यक्ष वंदना बाबेल ने सभी महिलाओं का स्वागत कर की। भारतीय संस्कृति की पहचान साड़ी को आयोजन का खास आकर्षण बनाया गया। इस बार पारंपरिक लहरिया के बजाय “प्लेन साड़ी विद डिफरेंट स्टाइल एवं चांदनी लुक” की…
Read More
उज्ज्वल राजस्थान 3.0 में उमड़ा जनसैलाब, युवाओं और किसानों ने जाना विकास व नवाचार का रोडमैप

उज्ज्वल राजस्थान 3.0 में उमड़ा जनसैलाब, युवाओं और किसानों ने जाना विकास व नवाचार का रोडमैप

उदयपुर। उज्ज्वल राजस्थान 3.0 प्रदर्शनी के दूसरे दिन होटल योइस मंे बड़ी संख्या में छात्रों, युवाओं, किसानों, उद्यमियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदर्शनी में लोगों ने सरकारी योजनाओं, नई तकनीकों, नवाचारों, शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता से जुड़े अवसरों की जानकारी प्राप्त की। डॉ. मन्नालाल रावत, सांसद (लोकसभा), उदयपुर के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित यह प्रदर्शनी नागरिकों को विभिन्न सरकारी संस्थानों से सीधे संवाद का अवसर प्रदान कर रही है। दूसरे दिन विशेष रूप से छात्रों और युवाओं की बड़ी भागीदारी रही। उन्होंने उच्च शिक्षा, करियर, कौशल विकास, अनुसंधान, तकनीक, नवाचार और उद्यमिता से संबंधित…
Read More
error: Content is protected !!