रेपो रेट में 50-75 bps की और वृद्धि संभव: HDFC बैंक इकोनॉमिस्ट साक्षी गुप्ता
उदयपुर। एचडीएफसी बैंक की प्रिंसिपल इकोनॉमिस्ट साक्षी गुप्ता ने अगले कुछ महीनों में सेंट्रल बैंक द्वारा 50-75 बीपीएस तक की रेपो रेट में और वृद्धि की संभावना जताई है। आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (एमपीसी) की बैठक में लिये गये फैसलों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुऐ साक्षी गुप्ता ने कहा कि, हमें उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में सेंट्रल बैंक कुल मिलाकर 50-75बीपीएस तक रेट बढ़ाएगा। ज़्यादा एग्रेसिव रेट बढ़ोतरी साइकिल का रिस्क इस बात पर निर्भर करता है कि मौजूदा वेस्ट एशिया संघर्ष और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी लंबे समय तक जारी रहती है या नहीं। हमें उम्मीद है…
