उदयपुर: विचारों पर नियंत्रण और क्रोध पर विजय से सफल बनेगा जीवन: संगीता पोरवाल
उदयपुर। अणुव्रत समिति उदयपुर की ओर से आयोजित अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का सातवें एवं अंतिम दिन आदिनाथ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जीवन विज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तनावमुक्त, अनुशासित एवं सफल जीवन जीने के महत्वपूर्ण सूत्र बताए गए। मुख्य वक्ता श्रीमती संगीता पोरवाल ने कहा कि जीवन को सफल बनाने के लिए विचारों पर नियंत्रण और क्रोध पर विजय आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने के साथ मन को शांत रखने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि जीवन विज्ञान के प्रयोग कायोत्सर्ग एवं दीर्घ श्वास प्रेक्षा के नियमित अभ्यास से…
