महावीर इंटरनेशनल उदयपुर ने लगाया नि:शुल्क शिविर, 850 छात्राओं की हुई जांच
उदयपुर, 7 अक्टूबर। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र द्वारा गुरु नानक गल्र्स कॉलेज में विशाल नि:शुल्क हीमोग्लोबिन, नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 850 छात्राओं की विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गईं। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र के अध्यक्ष वीर रविंद्र सुराणा ने बताया कि जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल की टीम द्वारा हीमोग्लोबिन जांच की गई। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुष्का झोटा के द्वारा दांतों की निशुल्क जांच की गई। इसी प्रकार एएसजी हॉस्पिटल के मार्केटिंग प्रबंधक श्री प्रताप सिंह के सहयोग से उनकी टीम ने नेत्र जांच की तथा आवश्यक परामर्श दिया। अध्यक्ष रविंद्र सुराणा ने बताया…
