udaipurviews english

उदयपुर: धनतेरस पर ‘बीआरबी ज्वेल्स’ में उमड़ा ग्राहकों का सैलाब, 92.5% शुद्ध चांदी की बंपर बिक्री

उदयपुर: धनतेरस पर ‘बीआरबी ज्वेल्स’ में उमड़ा ग्राहकों का सैलाब, 92.5% शुद्ध चांदी की बंपर बिक्री

उदयपुर। धनतेरस के पावन पर्व पर झीलों की नगरी में चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। पंचवटी स्थित एन.एन. आचार्य मार्ग पर हाल ही में उद्घाटित ‘बीआरबी ज्वेल्स’ के नए एक्सक्लूसिव शोरूम में धनतेरस के शुभ अवसर पर सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। शुभ मुहूर्त में चांदी की खरीदारी करने पहुंचे शहरवासियों ने पूजा के बर्तनों, 92.5 प्रतिशत शुद्ध चांदी के सिक्कों और आकर्षक आभूषणों की जमकर खरीदारी की। पारंपरिक शिल्पकला और आधुनिक डिजाइनों ने मोहा मन कंपनी के वरिष्ठ निदेशक अशोक बाहेती ने बताया कि धनतेरस के मद्देनजर ग्राहकों की सुविधा और पसंद…
Read More
MPUAT की छात्रा राजश्री सतपथी ने राष्ट्रीय एकता शिविर में बढ़ाया राजस्थान का गौरव

MPUAT की छात्रा राजश्री सतपथी ने राष्ट्रीय एकता शिविर में बढ़ाया राजस्थान का गौरव

उदयपुर, 05 नवम्बर 2026।  महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर के सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय की बी.एससी. तृतीय वर्ष की छात्रा एवं एनसीसी कैडेट राजश्री सतपथी ने गुजरात में आयोजित विशेष राष्ट्रीय एकता शिविर-2026 में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया। गुजरात में 7 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित इस शिविर का आयोजन दो चरणों में अहमदाबाद एवं एकतानगर (केवड़िया) में किया गया। इसमें देशभर के 17 एनसीसी निदेशालयों के कैडेट्स ने भाग लिया। शिविर का प्रमुख आकर्षण 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह रहा। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मुख्य…
Read More
उदयपुर: रोटरी क्लब मेवाड़ और जीबीएच हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर: रोटरी क्लब मेवाड़ और जीबीएच हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। स्तन कैंसर एवं हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर जांच एवं उपचार के महत्व को समझाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब उदयपुर मेवाड़ एवं जीबीएच जनरल हॉस्पिटल एंड मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 30 अक्टूबर को पिंक अक्टूबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 60 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ स्तन कैंसर सर्जन डॉ. गरिमा मेहता ने स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों, समय पर पहचान, नियमित जांच एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को अपने…
Read More
उदयपुर: स्मार्ट माइनिंग से सुरक्षित और टिकाऊ खनन को मिलेगा बढ़ावा

उदयपुर: स्मार्ट माइनिंग से सुरक्षित और टिकाऊ खनन को मिलेगा बढ़ावा

भारतीय खनन दिवस पर एमईएआई उदयपुर चौप्टर की राष्ट्रीय तकनीकी संगोष्ठी आज , विशेषज्ञों के साथ होगा मंथन; मेधावी विद्यार्थियों को मिलेंगी 36 हजार रुपये की छात्रवृत्तियां उदयपुर। खनन क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, सुरक्षा, संसाधनों के बेहतर उपयोग और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमईएआई), राजस्थान चौप्टरदृउदयपुर की ओर से भारतीय खनन दिवस पर 1 नवंबर को राष्ट्रीय तकनीकी संगोष्ठी एवं पैनल परिचर्चा आयोजित की जाएगी। चीरवा घाटा, एकलिंगजी रोड स्थित लाभगढ़ रिसॉर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम का विषय ‘स्मार्ट माइनिंगरू रिसोर्स टू रेजिलिएंस’ रखा गया है। कार्यक्रम में खनन क्षेत्र के…
Read More
उदयपुर: 1 नवंबर को ‘कुमार सानू स्पेशल’ संगीतमय शाम, 50 गायक देंगे प्रस्तुतियां

उदयपुर: 1 नवंबर को ‘कुमार सानू स्पेशल’ संगीतमय शाम, 50 गायक देंगे प्रस्तुतियां

आज उदयपुर में सजेगी कुमार सानू के सदाबहार गीतों की महफ़िल सुरों की मंडली संस्था की ओर से भव्य संगीतमय आयोजन, मुख्य अतिथि होंगी डॉ. श्रद्धा गट्टानी उदयपुर। शहर के संगीत प्रेमियों के लिए आज, रविवार 1 नवंबर को सुरों की मंडली संस्था की ओर से कुमार सानू के सदाबहार गीतों पर आधारित विशेष संगीतमय कार्यक्रम "कुमार सानू स्पेशल – 90 के दशक का जादू, आज भी दिलों में" का आयोजन मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. श्रद्धा गट्टानी उपस्थित रहेंगी। सुरों की मंडली संस्था के…
Read More

बैंक ऑफ बड़ौदा का शानदार प्रदर्शन: शुद्ध मुनाफे में 35.8 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी

उदयपुर : भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा  ने  30 सितंबर, 2026 को समाप्त तिमाही और छमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की। बैंक ने ₹6,532 करोड़ का अब तक का उच्चतम तिमाही शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो सालाना आधार पर 35.8 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्शाता है। वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली छमाही ) के लिए बैंक का कुल शुद्ध लाभ ₹7,810 करोड़ पर पहुंच गया है। बैंक का परिचालन लाभ 50.9 प्रतिशत की भारी वृद्धि के साथ ₹11,430 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। पहली छमाही  का परिचालन लाभ…
Read More
उदयपुर: ईएसआईसी अस्पताल में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर: ईएसआईसी अस्पताल में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर, 31 अक्टूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराधा गहलोत के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ग्रहण की।इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान एवं देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका…
Read More
उदयपुर: डाक विभाग में फ्रेंचाइजी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 20 नवंबर

उदयपुर: डाक विभाग में फ्रेंचाइजी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 20 नवंबर

उदयपुर, 31 अक्टूबर। भारतीय डाक विभाग की ओर से डाक सेवाओं का विस्तार करने और आमजन को सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उदयपुर मंडल में डाक फ्रेंचाइजी संचालक बनने के इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के तहत उदयपुर शहर में फ्रेंचाइजी संचालकों के माध्यम से स्पीड पोस्ट, पार्सल और अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाओं की बुकिंग के साथ ही डाक सामग्री के संग्रहण एवं पिकअप की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। डाक मण्डल के प्रवर अधीक्षक ने बताया कि फ्रेंचाइजी के माध्यम से स्पीड पोस्ट दस्तावेज, स्पीड पोस्ट पार्सल, इंडिया पोस्ट पार्सल (खुदरा एवं…
Read More
उदयपुर: 1 से 7 नवंबर तक ‘ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक’, फतहसागर से आगाज

उदयपुर: 1 से 7 नवंबर तक ‘ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक’, फतहसागर से आगाज

फतहसागर की पाल से होगा शुभारंभ उदयपुर, 31 अक्टूबर। राजस्थान सरकार के पर्यावरण विभाग द्वारा जिले में 1 से 7 नवम्बर 2026 तक ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक (ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह) का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन में पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला पर्यावरण समिति अध्यक्ष गौरव अग्रवाल के नेतृत्व में सभी संबंधित विभाग तैयारियों में जुटे हैं। वॉकथॉन और साइक्लोथॉन से होगा आगाज उप वन संरक्षक (उदयपुर उत्तर) एवं जिला पर्यावरण समिति के सदस्य सचिव तथा आयोजन के नोडल अधिकारी डी.के. तिवारी…
Read More
उदयपुर: सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन

उदयपुर: सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी में उमड़े युवा सैकड़ों प्रतिभागियों ने लगाई एकता की दौड़ जिला कलक्टर ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों - कर्मचारियों को दिलाई शपथ उदयपुर, 31 अक्टूबर। देश की एकता और अखंडता के शिल्पकार, लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई। इस अवसर पर झीलों की नगरी उदयपुर में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश लेकर सैकड़ों युवा दौड़े। फतहसागर की सुरम्य पाल पर आयोजित रन फॉर यूनिटी मैराथन में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।…
Read More
error: Content is protected !!