Udaipur News

फोन नहीं उठाने पर शहर विधायक ने जताया आक्रोश, अधिकारियों ने कहा कॉल सेंटर होंगे दुरूस्त

फोन नहीं उठाने पर शहर विधायक ने जताया आक्रोश, अधिकारियों ने कहा कॉल सेंटर होंगे दुरूस्त

उदयपुर। शहर में विद्युत आपूर्ति को लेकर आ रही समस्या को देखते हुए शहर विधायक ताराचंद जैन ने पटेल सर्कल स्थित एवीवीएनएल में भाजपा नेताओं व विद्युत निगम अधिकारियों के साथ बैठक में अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाने व जनता को जवाब नहीं देने पर आक्रोश जताया। निगम के अधीक्षण अभियंता ने ऐसा नहीं होने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि आॅफिसों में कॉल सेंटर दुरुस्त किए जाएंगे। साथ ही 15 जून तक सभी समस्याएं निस्तारण कर दी जाएगी। बैठक में भाजपा  नेताओं ने रखरखाव के नाम पर विद्युत कटौती, थोडी सी हवा चलने पर बिजली गुल होने से अवगत…
Read More
उदयपुर में चोरी, लूट, अपहरण, हादसे और अपराध की घटनाएं; कई मामलों में आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर में चोरी, लूट, अपहरण, हादसे और अपराध की घटनाएं; कई मामलों में आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर।  उदयपुर शहर एवं जिले में अपराध और हादसों की विभिन्न घटनाएं सामने आई हैं। भुवाणा में सूने मकान से जेवरात चोरी, बारापाल हाईवे पर राहगीर से लूट, बलीचा क्षेत्र से युवती के अपहरण, सायरा में तलवार से जानलेवा हमले तथा तोरण बावड़ी के पास होर्डिंग गिरने से युवक के गंभीर घायल होने के मामले दर्ज हुए हैं। वहीं पुलिस ने जेवर चोरी, मादक पदार्थ तस्करी और शराब तस्करी के मामलों में फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसके अलावा प्रसूता की उपचार के दौरान मौत और खेरवाड़ा में युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं…
Read More
जेपी आर्थोपेडिक हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा, चिकित्साकर्मियों से मारपीट, 9 डिटेन

जेपी आर्थोपेडिक हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा, चिकित्साकर्मियों से मारपीट, 9 डिटेन

उदयपुर। शहर में कुम्हारों का भटृटा स्थित जेपी आर्थोपेडिक हॉस्पिटल में हादसे में घायल के उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने बुधवार रात में हंगामा कर दिया। आक्रोशित परिजनो ने हॉस्पिटल में मौजूद चिकित्साकर्मियों के साथ मारपीट करते हुए तोडफोड की। इसी दौरान समझाईश करने पहुंचे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ आनंद गुप्ता के साथ ही परिजनों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उनके कपडे फाड दिए। वारदात को लेकर चिकित्सकों की ओर से दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मारपीट करने वाले परिजनों में से पहचान करते हुए नौ…
Read More
प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की राय से होंगें शैक्षिक काम

प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की राय से होंगें शैक्षिक काम

उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ की बुधवार को यहां आयोजित उदयपुर संभाग स्तरीय बैठक में शिक्षक, शिक्षा और शिक्षार्थियों के हक में कांग्रेस नीति अनुसार पदाधिकारियों की राय से शैक्षिक काम करने पर जोर दिया गया। पूर्व सांसद एवं देहात जिलाध्यक्ष रघुवीर मीणा के निवास स्थान पर बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया मुख्य अतिथि थे जबकि अध्यक्षता रघुवीर मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उदयपुर शहर अध्यक्ष फतेहसिह सिंह राठौड़, पूर्व विधायक प्रिती शक्तावत, कांगेस महासचिव लालसिंह झाला, प्रदेश प्रवक्ता पंकज शर्मा, पूर्व अध्यक्ष बाबुलाल जैन, पूर्व जिला…
Read More
प्रदेश में शिक्षा को बर्बाद कर रहे हैं शिक्षा मंत्री—अभिमन्यु सिंह भदौरिया

प्रदेश में शिक्षा को बर्बाद कर रहे हैं शिक्षा मंत्री—अभिमन्यु सिंह भदौरिया

उदयपुर (राजेश वर्मा)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदोरिया ने कहा कि राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री प्रदेश में शिक्षा को बर्बाद करने की चाल है। शिक्षक प्रकोष्ठ की उदयपुर संभाग स्तरीय बैठक लेने आए भदोरिया ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की भजनलाल सरकार की नीतियों से परेशान जनता खिलाफ है। लोग कांग्रेस को वापस सत्ता में लाना चाहती है। भदोरिया ने दावा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस सरकार बनेगी और तब मौजूदा शिक्षा मंत्री द्वारा लिए गए सभी निर्णयों की समीक्षा करते हुए उन्हें बदला जाएगा।…
Read More
बोहरा गणेशजी को नमन के साथ घर-घर हल्दीघाटी विजय गाथा पहुंचाने का अभियान आरंभ

बोहरा गणेशजी को नमन के साथ घर-घर हल्दीघाटी विजय गाथा पहुंचाने का अभियान आरंभ

7 जून को गांधी ग्राउंड में होगा हल्दीघाटी विजय उत्सव का विशाल आयोजन -वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती और हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्ष भर से चल रहे आयोजनों का होगा विराट समापन -राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत करेंगे संबोधितउदयपुर, 3 जून। महाराणा प्रताप जयंती एवं हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतुःशती (450 वर्ष) के उपलक्ष्य में प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ के तत्वावधान में 17 जून को होने जा रही विशाल राष्ट्र चेतना संकल्प सभा का न्योता बुधवार को मेवाड़ के आराध्य भगवान बोहरा गणेशजी के चरणों में समर्पित किया गया। उल्लेखनीय…
Read More
आरएनटी मेडिकल कॉलेज के बाल चिकित्सालय में थैलेसीमिया मरीजों के लिए 5 जून को निःशुल्क एच.एल.ए. मैचिंग शिविर

आरएनटी मेडिकल कॉलेज के बाल चिकित्सालय में थैलेसीमिया मरीजों के लिए 5 जून को निःशुल्क एच.एल.ए. मैचिंग शिविर

बोन मैरो ट्रांसप्लांट का मिलेगा अवसर उदयपुर, 3 जून। विश्व थैलेसीमिया एवं सिकल सेल रोग जागरूकता अभियान के अंतर्गत आगामी 5 जून 2026 को प्रातः 9 बजे से बाल चिकित्सालय, में थैलेसीमिया एवं सिकल सेल रोगियों के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों एवं उनके परिजनों के लिए एक विशेष एचएलए मैचिंग जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। यह संपूर्ण जांच सुविधा मरीजों एवं उनके परिवारों के लिए पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस एचएलए मैचिंग के आधार पर उपयुक्त मरीजों का चयन कर उन्हें भविष्य में आयुष्मान भारत योजना के तहत बोन…
Read More
घर-घर पहुंचा जल संरक्षण का संदेश

घर-घर पहुंचा जल संरक्षण का संदेश

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान - 2026 मीडिया राउंड टेबल में साझा हुई अभियान की उपलब्धियां उदयपुर, 3 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में प्रदेशभर में संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत उदयपुर जिले में जल एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर अभूतपूर्व जनभागीदारी देखने को मिली है। अभियान के अंतर्गत जिले में अब तक 23 से अधिक गतिविधियां आयोजित कर जल संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया गया है। इसी क्रम में बुधवार को जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में सूचना केंद्र में मीडिया राउंड…
Read More
महाराणा प्रताप जयंती हेतु सूरजकुंड गुरुदेव को निमंत्रण

महाराणा प्रताप जयंती हेतु सूरजकुंड गुरुदेव को निमंत्रण

उदयपुर। प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की 486 वी जन्म जयंती के अंतर्गत सूरजकुंड गुरुदेव श्री अवधेशानंद जी महाराज को कार्यक्रम में पधारकर आशीर्वाद हेतु निमंत्रण दिया गया, जिस हेतू उपस्थित रहे मेवाड़ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष डॉ पृथ्वीराज सिंह चौहान, कुंदन सिंह मुराेली, सप्त दिवसीय कार्यक्रम संयोजक कमलेंद्र सिंह पंवार, कलडवास चेंबर अध्यक्ष गिरीश शर्मा रहे, साथ ही अन्य प्रमुख समाज को निमंत्रण हेतु बैठकों में संयोजक प्रेम सिंह शक्तावत, नाथद्वारा अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह झाला, बड़गांव अध्यक्ष जसवंत सिंह झाला,किशन सिंह देवड़ा, बलवीर सिंह राणावत, राजेंद्र सिंह, अरविंद सिंह पटिया, लक्ष्मण सिंह सोलावास आदि ने पाठों की मगरी, पाटेश्वर महादेव सुभाष…
Read More
रोटरी क्लब उदयपुर अशोका, बीइंग मानव एवं मेवाड़ शक्ति कल्याण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 7 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण एवं सेवा शिविर जारी

रोटरी क्लब उदयपुर अशोका, बीइंग मानव एवं मेवाड़ शक्ति कल्याण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 7 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण एवं सेवा शिविर जारी

आगामी दिनों में स्वास्थ्य, योग, ध्यान एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे आयोजित उदयपुर। रोटरी क्लब अशोका, बीइंग मानव एवं मेवाड़ शक्ति कल्याण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 7 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण एवं सेवा शिविर 1 जून से अशोका पैलेस स्थित मधुश्री बैंक्वेट हॉल में जारी है।  प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित इस शिविर में आत्मरक्षा, स्वास्थ्य, योग, ध्यान एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रोटरी क्लब अशोका के संस्थापक  मुकेश माधवानी ने बताया कि 1 जून से 3 जून तक शिविर में…
Read More
error: Content is protected !!