UdaipurViews

रूप चौदस पर सोजतिया ज्वेलर्स में सजी सौंदर्य और रिश्तों की खास चमक

रूप चौदस पर सोजतिया ज्वेलर्स में सजी सौंदर्य और रिश्तों की खास चमक

’लाइट वेट ज्वेलरी, पारंपरिक श्रृंगार और आधुनिक डिजाइनों की खरीदारी को लेकर दिनभर रहा उत्साह’ उदयपुर। दीपोत्सव की उमंग के बीच रूप चौदस ने सोजतिया ज्वेलर्स में सौंदर्य, श्रृंगार और रिश्तों के स्नेह को एक साथ चमका दिया। दीपावली से पूर्व मनाया जाने वाला रूप चौदस, जिसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है, स्वच्छता, सुंदरता, शुभता और आत्मविश्वास का पर्व माना जाता है। इसी भाव के साथ महिलाओं ने विशेष श्रृंगार की तैयारियां कीं, वहीं परिजनों और जीवनसाथियों ने उनके लिए आकर्षक आभूषण चुनकर इस पर्व को यादगार बनाने का प्रयास किया। रूप चौदस के अवसर पर सोजतिया ज्वेलर्स में…
Read More
पार्श्वनाथ भगवान एवं नाकोड़ा भैरू जी की महाआरती के दौरान झूमे भक्त

पार्श्वनाथ भगवान एवं नाकोड़ा भैरू जी की महाआरती के दौरान झूमे भक्त

उदयपुर, 7 नवम्बर। धनतेरस पर्व के पावन अवसर पर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मनोकामना को लेकर धूमधाम से पार्श्वनाथ भगवान एवं नाकोड़ा भैरू जी की महाआरती की गई। आरती के दौरान भक्तजन झूम उठे। अशोक नगर स्थित श्री नाकोड़ा ज्योतिष कार्यालय के रूप रजत भवन में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था के संस्थापक एवं ज्योतिषाचार्य कान्तिलाल जैन के सानिध्य में  संगीतमय पार्श्वनाथ भगवान एवं नाकोड़ा भैरू जी की महाआरती हुई। इस दौरान सैंकड़ों श्रावक-श्राविकाओं ने महाआरती का आनंद उठाया। इस महाआरती में पंजाब, चंडीगढ़ के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, शहर विधायक ताराचंद जैन, महापौर पारस सिंघवी, पार्षद प्रमोद सामर, नीतिन…
Read More
डॉ. औदिच्य ने किया दीपावली  धनवंतरी लघु पुस्तिका का विमोचन

डॉ. औदिच्य ने किया दीपावली  धनवंतरी लघु पुस्तिका का विमोचन

उदयपुर, 7 नवम्बर 2026 खुशहाली के पर्व दीपावली के अवसर पर शहर के ख्यातनाम शिल्प कलाकार रिकॉर्ड होल्डर सूक्ष्म पुस्तिका कलाकार डॉ  चन्द्रप्रकाश चित्तौड़ा द्वारा बनाई लघु पुस्तिका धनवंतरी व दीपावली की का विमोचन वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी व विशेषज्ञ डॉ. शोभालाल औदिच्य ने किया साथ में पूर्व पार्षद देवेंद्र जी साहू  महोदय जी उपस्थित रहे चित्तौड़ा ने  भगवान धन्वंतरि  लघु पुस्तिका, दीपावली की महिमा पर लघु पुस्तिका  संग्रहित किया है। कलाकार ने इन कृति को संजोते हुए रोशनी, धर्म और आस्था के इस पावन पर्व पर सभी की खुशहाली की कामना की है। इस अवसर पर इस अवसर पर डॉक्टर चंद्रप्रकाश…
Read More
सुरों की मंडली का अनूठा आयोजन

सुरों की मंडली का अनूठा आयोजन

-14 नवंबर को मधुश्री बैंक्वेट हॉल में सजेगी कपल्स म्यूजिकल प्रोग्राम की संगीतमय महफिल -संगीत के सुरों के साथ रिश्तों में घुलेगी मिठास, शहर की विभिन्न जोड़ियां देंगी शानदार संगीतमय प्रस्तुतियां उदयपुर। संगीत जब रिश्तों के साथ जुड़ता है, तो हर पल खास बन जाता है। इसी खूबसूरत भावना को समर्पित करते हुए सुरों की मंडली संस्था, उदयपुर की ओर से 14 नवंबर को 'कपल्स म्यूजिकल प्रोग्राम' का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे अशोका पैलेस स्थित मधुश्री बैंक्वेट हॉल में आयोजित होगा। इसमें शहर की विभिन्न जोड़ियां अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों के माध्यम से सुरों, संगीत और आपसी प्रेम…
Read More
तप से आत्मिक व शारीरिक दोनों लाभ मिलतेःडॉ. राजेन्द्र मुनि

तप से आत्मिक व शारीरिक दोनों लाभ मिलतेःडॉ. राजेन्द्र मुनि

उदयपुर। देवेन्द्र धाम स्थित महावीर समवशरण में प्रभु महावीर की अंतिम वाणी और जैनों की श्गीताश् सदृश उत्तराध्ययन सूत्र का स्वाध्याय कराते हुए डॉ. राजेन्द्र मुनि ने कहा कि तप धर्म का मुख्य प्रवेश द्वार है। साधना और सांसारिक कार्यों में सफलता के लिए तप करना रामबाण औषधि के समान है। डॉ. मुनि ने कहा कि जहां आधुनिक व प्राचीन होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक और एलोपैथिक पद्धतियां काम नहीं कर पातीं, वहां श्फास्टश् यानी तप पद्धति शरीर को पूर्णतः स्वस्थ बनाती है। अध्ययनों से भी यह स्पष्ट है कि आवश्यकता से अधिक और बार-बार खाने से पाचन शक्ति क्षीण होती है, जो…
Read More
धन-संपत्ति नहीं, आत्मबोध से धन्य होता है जीवनःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

धन-संपत्ति नहीं, आत्मबोध से धन्य होता है जीवनःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

अध्यात्म की दृष्टि से धनतेरस ‘धन्य तेरस’ और रूप चौदस ‘स्वरूप चौदस’ है उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में शनिवार को आयोजित नियमित प्रवचन में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने श्रावक-श्राविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति के पर्वों का वास्तविक उद्देश्य आत्मकल्याण और आत्मजागृति है। व्यवहार की दृष्टि से हम धनतेरस मनाते हैं, लेकिन अध्यात्म की दृष्टि से यह ‘धन्य तेरस’ है। धन-संपत्ति से नहीं, बल्कि आत्मबोध और श्रेष्ठ आचरण से मनुष्य का जीवन धन्य बनता है। उन्होंने कहा कि सभी को धन की चाह है, इसलिए तेरस को धनतेरस कहा जाने लगा। इसी प्रकार रूप चौदस…
Read More
उदयपुर: धनतेरस पर ‘बीआरबी ज्वेल्स’ में उमड़ा ग्राहकों का सैलाब, 92.5% शुद्ध चांदी की बंपर बिक्री

उदयपुर: धनतेरस पर ‘बीआरबी ज्वेल्स’ में उमड़ा ग्राहकों का सैलाब, 92.5% शुद्ध चांदी की बंपर बिक्री

उदयपुर। धनतेरस के पावन पर्व पर झीलों की नगरी में चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। पंचवटी स्थित एन.एन. आचार्य मार्ग पर हाल ही में उद्घाटित ‘बीआरबी ज्वेल्स’ के नए एक्सक्लूसिव शोरूम में धनतेरस के शुभ अवसर पर सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। शुभ मुहूर्त में चांदी की खरीदारी करने पहुंचे शहरवासियों ने पूजा के बर्तनों, 92.5 प्रतिशत शुद्ध चांदी के सिक्कों और आकर्षक आभूषणों की जमकर खरीदारी की। पारंपरिक शिल्पकला और आधुनिक डिजाइनों ने मोहा मन कंपनी के वरिष्ठ निदेशक अशोक बाहेती ने बताया कि धनतेरस के मद्देनजर ग्राहकों की सुविधा और पसंद…
Read More
MPUAT की छात्रा राजश्री सतपथी ने राष्ट्रीय एकता शिविर में बढ़ाया राजस्थान का गौरव

MPUAT की छात्रा राजश्री सतपथी ने राष्ट्रीय एकता शिविर में बढ़ाया राजस्थान का गौरव

उदयपुर, 05 नवम्बर 2026।  महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर के सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय की बी.एससी. तृतीय वर्ष की छात्रा एवं एनसीसी कैडेट राजश्री सतपथी ने गुजरात में आयोजित विशेष राष्ट्रीय एकता शिविर-2026 में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया। गुजरात में 7 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित इस शिविर का आयोजन दो चरणों में अहमदाबाद एवं एकतानगर (केवड़िया) में किया गया। इसमें देशभर के 17 एनसीसी निदेशालयों के कैडेट्स ने भाग लिया। शिविर का प्रमुख आकर्षण 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह रहा। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मुख्य…
Read More
धन्वन्तरी, लक्ष्मी जी व ग्रंथों की विधि विधान से की पूजा अर्चना

धन्वन्तरी, लक्ष्मी जी व ग्रंथों की विधि विधान से की पूजा अर्चना

सुख, समृद्धि, स्वास्थ धन की रक्षार्थ भगवान धन्वंतरि की करंे आराधना - कुलाधिपति बीएल गुर्जर उदयपुर  06 नवम्बर / राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय  दीपोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को धनतेरस पर पंडित डॉ. कुल शेखर व्यास, विशाल शर्मा के सानिध्य में कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर , कुलपति प्रो. मंजु मांडोत  द्वारा  धन्वन्तरी,  लक्ष्मी जी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर देश में अमन चेन, सुख शांति की कामना की। कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर ने कहा कि धन्वंतरी की पूजन के साथ ही पांच दीपावली का त्यौहार शुरू हो गया है। हमारे प्राचीन पौराणिक साहित्य में वर्णित है कि…
Read More
धन्वंतरि जयंती एवं धन्वंतरि महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

धन्वंतरि जयंती एवं धन्वंतरि महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राजकीय आयुर्वेद औषधालय डांगियों का गुड़ा, उदयपुर में भगवान धन्वंतरि जी की जयंती के पावन अवसर पर धन्वंतरि महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी प्रभारी **डॉ. विष्णु बंशीवाल** ने भगवान धन्वंतरि जी के आयुर्वेद में महत्व, स्वस्थ जीवनशैली एवं निरोगी काया के लिए आयुर्वेद की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा परंपरा और स्वस्थ जीवन का आधार है। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सरपंच केशु लाल जी डांगी,  मोतीलाल  लोहार,  गोवर्धन जी कुम्हार, समाजसेवी श्री जितेन्द्र जैन सहित नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती प्रेमलता अहिर, रुचिका…
Read More
error: Content is protected !!