Blog

लायंस क्लब अशोका का पदस्थापना समारोह 28 जुलाई को

लायंस क्लब अशोका का पदस्थापना समारोह 28 जुलाई को

राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत होंगे मुख्य अतिथि उदयपुर। लायंस क्लब अशोका की बैठक में आगामी पदस्थापना समारोह को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि क्लब का पदस्थापना समारोह 28 जुलाई 2026, मंगलवार को देवाली स्थित लायन्स भवन में आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत तथा पदस्थापना अधिकारी वाइस एरिया लीडर LCIF लायन अनिल नाहर होंगे, क्लब के चार्टर अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी ने बताया कि 1 जुलाई 2026 से प्रारंभ हुए नए लायनवादी वर्ष के लिए लायन धर्मवीर देवल क्लब के अध्यक्ष…
Read More
भारतीय जैन संघटना उदयपुर के कार्यकारी बोर्ड की बैठक सम्पन्न

भारतीय जैन संघटना उदयपुर के कार्यकारी बोर्ड की बैठक सम्पन्न

साधारण अधिवेशन और प्रतिभा सम्मान 9 अगस्त को - तीन दिवसीय सामाजिक और धार्मिक यात्रा 2-3-4 अक्टूबर को उदयपुर 17 जुलाई। सामाजिक संस्था भारतीय जैन संघटना उदयपुर की बोर्ड मीटिंग का आयोजन शुक्रवार को मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत के निर्देशन में बापूबाजार स्थित एलबीएस सभागार आयोजित की गई। मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि भारतीय जैन संघटना उदयपुर की बोर्ड मीटिंग में आगामी समय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में चर्चा कर निर्णय लिये गये। जिसमें मुख्यत भारतीय जैन संघटना का साधारण अधिवेशन 9 अगस्त को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। चैप्टर अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने…
Read More
11 हजार शिवभक्त करेंगे महादेव का जलाभिषेक

11 हजार शिवभक्त करेंगे महादेव का जलाभिषेक

- 17 अगस्त को निकलेगी 21वीं विशाल कावड़ यात्रा उदयपुर, 17 जुलाई। शिव महोत्सव समिति की ओर से आगामी 17 अगस्त को श्रावण मास की नाग पंचमी के अवसर पर गंगा के चौथे पाये गंगु कुंड से उभयेश्वर महादेव तक आयोजित होने वाली 21वीं विशाल कावड़ यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में शुक्रवार को गंगु कुंड परिसर में समिति अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें यात्रा को अधिक भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी 21 किलोमीटर…
Read More
जनसंघ के कालीकट अधिवेशन के साक्षी भंवरलाल ओस्तवाल का निधन

जनसंघ के कालीकट अधिवेशन के साक्षी भंवरलाल ओस्तवाल का निधन

(स्मृति आलेख) दिसंबर 1967 में केरल के कालीकट में आयोजित भारतीय जनसंघ का अधिवेशन संगठन के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय माना जाता है। इसी ऐतिहासिक अधिवेशन में प्रखर विचारक और एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भारतीय जनसंघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। उस ऐतिहासिक क्षण के प्रत्यक्ष साक्षी रहे जनसंघ की संस्थापक पीढ़ी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, मावली के पूर्व मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री भंवरलाल ओस्तवाल का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन के साथ भारतीय जनसंघ के प्रारंभिक संघर्ष, वैचारिक साधना और संगठन-निर्माण की एक जीवंत कड़ी इतिहास के…
Read More
चतुर्वेदी और वाधवानी ने पूर्ण की हिमालय वुड बैज पाठ्यक्रम की योग्यता

चतुर्वेदी और वाधवानी ने पूर्ण की हिमालय वुड बैज पाठ्यक्रम की योग्यता

स्काउट-गाइड संघ पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं उदयपुर, 17 जुलाई। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय, उदयपुर से  दी विजन एकैडमी यूनिट आफ आर एम वी उदयपुर की गाइडर शिप्रा चतुर्वेदी एवं  फ्लाक लीडर राक वुड्स हाॅयर स्कूल  बड़गांव की दीपिका वाधवानी ने सत्र 2025-26 में आयोजित हिमालय वुड बैज पाठ्यक्रम की योग्यता पूर्ण कर सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुई। सीओ गाइड अभिलाषा मिश्रा उदयपुर व सी ओ स्काउट सुनील कुमार सोनी उदयपुर ने  बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शिविर का आयोजन डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग सेंटर, पुष्कर घाटी, अजमेर, राजस्थान में  1 फरवरी से 7 फरवरी 2026 तक किया गया था। जिला प्रशिक्षण…
Read More
शारीरिक शिक्षक अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं – सीडीईओ श्री यादव

शारीरिक शिक्षक अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं – सीडीईओ श्री यादव

ब्लॉक स्तरीय शारीरिक शिक्षक वाक्पीठ एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक उदयपुर,17 जुलाई। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोगा का गुड़ा (वानिया तलाई) के तत्वावधान में शुक्रवार को चारगदिया स्थित मगरिया श्याम मंदिर परिसर में भिंडर ब्लॉक के शारीरिक शिक्षकों की ब्लॉक स्तरीय सत्रारंभ वाक्पीठ एवं प्रारंभिक शिक्षा शारीरिक शिक्षक वाक्पीठ की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में भिंडर ब्लॉक के सभी शारीरिक शिक्षकों के साथ जिले के प्रत्येक ब्लॉक से अध्यक्ष एवं सचिव ने प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया। बैठक में भिंडर ब्लॉक को आवंटित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं…
Read More
उदयपुर के पहले और प्रदेश के दसवें आधार सेवा केंद्र का शुभारम्भ

उदयपुर के पहले और प्रदेश के दसवें आधार सेवा केंद्र का शुभारम्भ

सांसद डॉ रावत और विधायक जैन ने किया उद्घाटन एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार से जुड़ी सभी सुविधाएं उदयपुर, 17 जुलाई। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की ओर से शुक्रवार को उदयपुर में अपने पहले निवासी-केंद्रित आधार सेवा केंद्र का शुभारम्भ किया गया। इस केंद्र का उद्घाटन सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत ने रिबन काटकर और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। शहर विधायक ताराचंद जैन भी इस अवसर पर उनके साथ थे। इस अवसर पर सांसद डॉ रावत ने कहा कि भारत सरकार के डिजिटल समावेशन और सुशासन के दृष्टिकोण के अनुरूप डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने में यह…
Read More
खेल उपलब्धियां ’’यश’’ ही नहीं ’’विकास’’ का परिचायक भी

खेल उपलब्धियां ’’यश’’ ही नहीं ’’विकास’’ का परिचायक भी

धार विद्यालय में 2 करोड़ के विकास कार्य प्रारम्भ उदयपुर, 17 जुलाई। आदिवासी बहुल क्षेत्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धार में लेक्रोज खेल की उपलब्धियां यश, सम्मान, आत्मविश्वास और समाज सुधार की दिशा में मील का पत्थर बनने के साथ ही विद्यालय में विकास का माध्यम भी बनी है। लैक्रोज खेल को बढ़ावा देने में अग्रणी संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी की प्रेरणा से एचडीएफसी बैंक की सीएसआर योजना के तहत विद्यालय में 2 करोड़ के विकास कार्य प्रारंभ हुए। इस फंड से विद्यालय कक्ष, छात्र-छात्राओं के अलग-अलग टायलेट, प्रयोगशालाएं, लाइब्रेरी, खेल मैदान आदि कार्य करवाए जाएंगे। प्रधानाचार्य भावना गुर्जर, धार…
Read More
युवा शक्ति ने उठाया नशे के खिलाफ बिगुलः जोगी ताला विद्यालय में गूंजा ‘नशा मुक्त भारत’ का संकल्प

युवा शक्ति ने उठाया नशे के खिलाफ बिगुलः जोगी ताला विद्यालय में गूंजा ‘नशा मुक्त भारत’ का संकल्प

उदयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में संचालित ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोगी तालाबे में आरोग्य सेवा संस्थान द्वारा संचालित आरोग्य जिला नशा मुक्ति केंद्र के सौजन्य से एक दिवसीय जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का प्रभावी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक और नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं आरोग्य संस्थान के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विजयपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थय को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज…
Read More
‘गृहलक्ष्मी अवॉर्ड’ में नारी शक्ति का भव्य सम्मानः रोटरी क्लब उदयपुर पन्नाधाय ने 75 महिलाओं को किया गौरवान्वित

‘गृहलक्ष्मी अवॉर्ड’ में नारी शक्ति का भव्य सम्मानः रोटरी क्लब उदयपुर पन्नाधाय ने 75 महिलाओं को किया गौरवान्वित

उदयपुर। महिलाओं के सम्मान, उनके योगदान और सशक्तिकरण को समर्पित एक प्रेरणादायी पहल के तहत रोटरी क्लब उदयपुर पन्नाधाय ने अशोका ग्रीन में ‘गृहलक्ष्मी अवॉर्ड’ समारोह का भव्य आयोजन किया। “समाज की प्रत्येक महिला सम्माननीय है” की भावना को केंद्र में रखकर आयोजित इस समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 30 से 85 वर्ष आयु वर्ग की 75 महिलाओं को उपरना एवं स्मृति ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को गरिमामयी बनाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोटेरियन मधु सरीन, स्वीटी छाबड़ा, महिला उद्यमी रीना…
Read More
error: Content is protected !!