डॉ सुरेंद्र मुनि उदयपुर

क्रोध छोड़कर क्षमा अपनाएं, सहनशक्ति ही सच्ची वीरता: डॉ. सुरेंद्र मुनि

क्रोध छोड़कर क्षमा अपनाएं, सहनशक्ति ही सच्ची वीरता: डॉ. सुरेंद्र मुनि

उदयपुर 7 अक्टूबर। महावीर समवशरण में आयोजित धर्मसभा में डॉ. सुरेंद्र मुनि ने श्रद्धालुओं को क्रोध पर विजय प्राप्त कर जीवन में शांति, क्षमा और सहनशक्ति अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि क्रोध जीवन के पतन का प्रमुख कारण है। यह व्यक्ति के शरीर और आत्मा को प्रभावित करने के साथ परिवार की खुशियां भी नष्ट कर देता है। उन्होंने कहा कि शांत रहना और क्षमा करना कमजोरी नहीं, बल्कि सच्ची वीरता है। प्रवर्तक डॉ. राजेंद्र मुनि ने कहा कि जीवन में शक्ति से अधिक सहनशक्ति का महत्व है। झुकना और शांति बनाए रखना सज्जन व्यक्ति की पहचान है।…
Read More
error: Content is protected !!