Udaipur Local News

विश्व शिक्षक दिवस: शान्तिपीठ में परिचर्चा, ‘सकारात्मक समाज के निर्माण में शिक्षक अग्रणी’

विश्व शिक्षक दिवस: शान्तिपीठ में परिचर्चा, ‘सकारात्मक समाज के निर्माण में शिक्षक अग्रणी’

उदयपुर, 06 अक्टूबर। विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर शान्तिपीठ संस्थान द्वारा एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान शताब्दी को उल्लास की शताब्दी बनाना है तो शिक्षकों को निःसंकोच आगे आना होगा और समाज की उनसे अपेक्षाओं को पूरा करने का बीड़ा उठाना होगा। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डॉ. श्रीकृष्ण जुगनू ने कहा कि शिक्षक ऐसा कुछ कर जाए कि शताब्दियां पढ़ें और कई पीढ़ियां आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि जीवन एक है, लेकिन उसके आयाम अनेक हैं और हर आयाम सभी के…
Read More
होटल एसोसिएशन उदयपुर ने रखी पर्यटन मास्टर प्लान और पार्किंग व्यवस्था की मांग

होटल एसोसिएशन उदयपुर ने रखी पर्यटन मास्टर प्लान और पार्किंग व्यवस्था की मांग

उदयपुर में नाइट फुड कोर्ट, नाथद्वारा तक सिटी बस, राजीव गांधी पार्क के विकास की भी मांग उठाई उदयपुर। होटल एसोसिएशन उदयपुर के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पर्यटन विभाग की ज्वाइंट डायरेक्टर सुमिता सरोच से मुलाकात कर उदयपुर में पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और शहर के पर्यटन को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। एसोसिएशन के सचिव विकास पोरवाल ने बताया कि अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए उदयपुर के लिए एक समग्र पर्यटन मास्टर प्लान तैयार करने की मांग रखी। इसमें पर्यटन स्थलों…
Read More
BCI Pinnacle: बीसीआई पिनेकल की ऑफिशियल मीटिंग 9 अक्टूबर को होटल प्राइड में

BCI Pinnacle: बीसीआई पिनेकल की ऑफिशियल मीटिंग 9 अक्टूबर को होटल प्राइड में

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के पिनेकल चैप्टर की ओर से ऑफिशियल मीटिंग का आयोजन 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को सुबह 7:30 बजे होटल प्राइड, सेक्टर-3, उदयपुर में किया जाएगा। मीटिंग में सदस्यों के बीच बिजनेस कनेक्शन मजबूत करने, नई बिजनेस अपॉर्च्युनिटी तलाशने और उपयोगी नॉलेज शेयरिंग पर चर्चा होगी। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई का उद्देश्य बिजनेस कम्युनिटी के सदस्यों को एक मजबूत नेटवर्क उपलब्ध कराने के साथ आपसी सहयोग और बिजनेस ग्रोथ के नए अवसर उपलब्ध कराना है। पिनेकल की ऑफिशियल मीटिंग भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। बीसीआई पिनेकल…
Read More
उदयपुर: मेवाड़ की वीरांगनाओं के पोस्टर छीनने पर आक्रोश, कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

उदयपुर: मेवाड़ की वीरांगनाओं के पोस्टर छीनने पर आक्रोश, कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

 उदयपुर, 6 अक्टूबर। उदयपुर महिला अधिकार मंच के प्रतिनिधिमंडल द्वारा मंगलवार अपरान्ह को जिला कलक्टर उदयपुर को ज्ञापन सौंपकर 4 अक्टूबर को आयोजित महिला सुरक्षा मार्च में कॉकरोच पार्टी के बाहरी पुरूष कार्यकर्ताओ द्वारा छात्राओं से अभद्रता करने और मेवाड़ की वीरांगनाओं महारानी पद्मावती व किरण कुंवर के पोस्टर छीनने के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई। ज्ञात हो कि 04 अक्टूबर 2026 रविवार को उदयपुर में आयोजित महिला सुरक्षा विषयक मार्च में स्थानीय छात्राओं ने भी भाग लिया। छात्राओ से कुछ युवको ने मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास से संबंधित वीरांगनाओं के पोस्टर्स को छीन लिया और धक्का-मुक्की कर…
Read More
इनरव्हील क्लब दीवाज ने सुखधाम भवन आश्रम में वृद्धजनों संग मनाईं खुशियां

इनरव्हील क्लब दीवाज ने सुखधाम भवन आश्रम में वृद्धजनों संग मनाईं खुशियां

उदयपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवाज की ओर से सवीना स्थित सुखधाम भवन वृहद एवम विधवा आश्रम में वृद्धजनों के साथ आत्मीयता और अपनत्व से भरा सेवा एवं मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के साथ समय बिताकर उनके जीवन में खुशियों के कुछ पल जोड़ना रहा। इस अवसर पर क्लब की सदस्याओं ने वृद्धजनों के साथ मनोरंजक गेम्स खेले, भजन गाए और नृत्य कर माहौल को खुशनुमा बनाया। खेलों में विजेता रहे वृद्धजनों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। क्लब की ओर से सभी वृद्धजनों के लिए स्वादिष्ट नाश्ते की भी व्यवस्था की गई।…
Read More
लायंस क्लब उदयपुर अशोका की अनूठी पहल: आशाधाम आश्रम में 220 लोगों को कराया भोजन

लायंस क्लब उदयपुर अशोका की अनूठी पहल: आशाधाम आश्रम में 220 लोगों को कराया भोजन

उदयपुर। लायंस इंटरनेशनल सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब उदयपुर अशोका की ओर से मुल्लातलाई स्थित आशाधाम आश्रम में सेवा गतिविधि का आयोजन किया गया। क्लब की ओर से आश्रम में निवासरत शारीरिक एवं मानसिक रूप से दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के लिए भोजन सेवा की व्यवस्था की गई। क्लब की ओर से यह सेवा कार्य ‘फूड फॉर हंगर – अन्नपूर्णा सेवा’ गतिविधि के तहत किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन धर्मवीर सिंह देवल, सचिव लायन समीर रोहिड़ा, कोषाध्यक्ष लायन मनीष जैन, लायन शगुन जैन एवं लायन नीलेश डोडेजा उपस्थित रहे। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया…
Read More
सेवा सेतु अभियान 2026: UDA कार्यालय में 7 से 16 अक्टूबर तक आयोजित होगा शिविर

सेवा सेतु अभियान 2026: UDA कार्यालय में 7 से 16 अक्टूबर तक आयोजित होगा शिविर

उदयपुर, 6 अक्टूबर। राज्य सरकार द्वारा शहरी नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान एवं विभिन्न सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा सेतु अभियान 2026 का आयोजन 7 से 16 अक्टूबर तक उदयपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर में किया जाएगा। अभियान के दौरान आमजन आवश्यक कार्यों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उदयपुर विकास प्राधिकरण सचिव ने बताया कि अभियान के दौरान भू-रूपान्तरण-90-ए, भू-उपयोग परिवर्तन, लीज-डीड एवं पट्टा जारी करने, फ्री-होल्ड पट्टा, भवन निर्माण अनुज्ञा, उप-विभाजन एवं एकीकरण, नामान्तरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र तथा बकाया…
Read More
उदयपुर: विज्ञान समिति में मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यानमाला एवं सम्मान समारोह आयोजित

उदयपुर: विज्ञान समिति में मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यानमाला एवं सम्मान समारोह आयोजित

उदयपुर, 6 अक्टूबर 2026। विज्ञान समिति, डॉ. डी.एस. कोठारी संस्थान एवं महावीर इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 21वीं मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यानमाला के अंतर्गत मंगलवार, 6 अक्टूबर को “व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इंजी. अनुरुद्ध सिंह चुण्डावत, पूर्व ग्रुप जनरल मैनेजर, RSMM थे। उन्होंने औद्योगिक सुरक्षा पर विस्तृत व्याख्यान देते हुए कहा कि किसी भी उद्योग के तीन प्रमुख घटक श्रमिक, यंत्र एवं पर्यावरण होते हैं। औद्योगिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन तीनों से संबंधित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) निर्धारित किए जाने तथा उनका पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।…
Read More
error: Content is protected !!