Salumbar

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के लिए अगले सप्ताह खुलेगा पोर्टल

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के लिए अगले सप्ताह खुलेगा पोर्टल

-5 जून को जयपुर से रवाना होगी सोमनाथ के लिए विशेष ट्रेन- -देवस्थान मंत्री की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक जयपुर, 20 मई। देवस्थान विभाग द्वारा 'वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026-27' के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। बुधवार को शासन सचिवालय में देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में इसके लिए अगले सप्ताह से 15 दिनों के लिए विभागीय पोर्टल खोलने के निर्देश दिए गए हैं। इस वर्ष योजना के तहत कुल 56,000 वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा कराई जाएगी, जिसमें 50,000 को ट्रेन और 6,000 को हवाई यात्रा का लाभ…
Read More
झाड़ोल ग्राम पंचायत में “मेरा गांव मेरा गौरव” एवं मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन कार्यक्रम आयोजित

झाड़ोल ग्राम पंचायत में “मेरा गांव मेरा गौरव” एवं मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन कार्यक्रम आयोजित

झाड़ोल, सलूम्बर, 15मई। भा.कृ.अनु.प. – राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो (ICAR-NBSS&LUP), क्षेत्रीय केन्द्र, उदयपुर द्वारा “मेरा गांव मेरा गौरव (MGMG)” एवं “मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं संतुलित उर्वरक उपयोग” विषय पर किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत झाड़ोल, जिला सलूम्बर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बी. एल. मीना, प्रधान वैज्ञानिक एवं क्षेत्रीय केन्द्र प्रमुख द्वारा की गई तथा मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत झाड़ोल की सरपंच श्रीमती बसंती देवी मीणा रहीं। कार्यक्रम में किसानों को मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, संतुलित उर्वरक उपयोग, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, जैविक खाद एवं टिकाऊ खेती के महत्व के बारे में जानकारी…
Read More
एक गांव के तीन नाम, सांसद से नाम सही करने का आग्रह

एक गांव के तीन नाम, सांसद से नाम सही करने का आग्रह

उदयपुर। सलूम्बर जिले की सराड़ा तहसील के परसाद स्थित एक गांव के तीन नाम हैं। यह गांव सांगा बावजी है। गांव के मार्ग पर लगे मील के पत्थरों पर सांगा बावजी अंकित भले ही है, लेकिन ग्रामीण इस गांव को सांगा बावड़ी के नाम से पुकारते हैं। लेकिन, हैरान करने वाली एक बात और है कि इसी गांव में स्थित स्कूल पर गांव का नाम मेघात फला लिखा है जो किसी भी तरह से गांव के नाम से मेल नहीं खाता। इन तीन नामों के फेर से हैरान ग्रामीण इस गांव का मूल बोलचाल में प्रचलित नाम सांगा बावड़ी करना…
Read More
सलूम्बर व आसपास जिलों में वायरल प्रकोप पर सख्ती

सलूम्बर व आसपास जिलों में वायरल प्रकोप पर सख्ती

चिकित्सा व जल-विद्युत व्यवस्थाओं को लेकर संभागीय आयुक्त ने दिए निर्देश उदयपुर, 28 अप्रैल। उदयपुर संभाग के सलूम्बर व समीपवर्ती जिलों में वायरल संक्रमण के बढ़ते प्रकोप, तापघात एवं मौसमी बीमारियों से बचाव, साथ ही जल एवं विद्युत आपूर्ति की स्थिति को लेकर संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में मंगलवार शाम 3 बजे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में संभाग के सभी जिला कलक्टर, संभाग स्तरीय अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) मौजूद रहे। अति. संभागीय आयुक्त सी.आर. देवासी ने बताया कि बैठक में वायरल संक्रमण की रोकथाम के लिए क्षेत्र में एएनएम, आशा, आंगनवाड़ी एवं स्वच्छता कर्मियों के…
Read More
हाईवे से 1 करोड़ की शराब जब्त, थार से मिला डोडा चूरा

हाईवे से 1 करोड़ की शराब जब्त, थार से मिला डोडा चूरा

सलूम्बर। जिला पुलिस ने अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसते हुए दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पहली कार्रवाई परसाद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 48 पर की गई, जहां पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए एक संदिग्ध कंटेनर को रोका। तलाशी के दौरान कंटेनर से अवैध शराब की करीब 850 पेटियां बरामद हुईं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह शराब पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं दूसरी कार्रवाई झल्लारा इलाके में की गई, जहां पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक थार गाड़ी…
Read More
सलूंबर में घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, 4 सिलेंडर जब्त

सलूंबर में घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई, 4 सिलेंडर जब्त

सलूंबर 15 मार्च। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण एवं व्यावसायिक उपयोग की रोकथाम हेतु जिला सतर्कता टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई जिला रसद अधिकारी श्री जगदीश बामणिया एवं डीएसपी श्री हेरंभ जोशी के नेतृत्व में प्रवर्तन स्टाफ की टीम द्वारा की गई। आज दिनांक 15 मार्च 2026 को सलूंबर क्षेत्र में 05 प्रतिष्ठान पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर 04 घरेलू गैस सिलेंडर पाए गए, जिनका उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों में किया जा रहा था। जांच के दौरान उक्त सिलेंडर बीपीसीएल कंपनी के पाए गए। टीम द्वारा सिलेंडरों का वजन एवं गैस…
Read More
उदयपुर में 9 और सलुम्बर में 2 पशु अस्पतालों का होगा निर्माण

उदयपुर में 9 और सलुम्बर में 2 पशु अस्पतालों का होगा निर्माण

प्रत्येक पर करीब 46 लाख 50 हजार रुपये होंगे खर्च, 6 संस्थाओं में बनेगी चार दीवारी उदयपुर, 2 जनवरी। उदयपुर और सलूंबर जिले सहित राजस्थान के 39 जिलों में 310 वेटनरी हॉस्पिटल के निर्माण के लिए राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने 137.18 करोड़ रुपए का ऋण स्वीकृत किया है। योजना में कुल 144.15 करोड़ रुपए खर्च होंगे। शेष राशि राज्य सरकार वहन करेगी। इनमें उदयपुर जिले में 9 और सलुम्बर जिले में 2 पशु चिकित्सालय का निर्माण होगा। संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ सुरेश कुमार जैन ने बताया कि यह परियोजना आरआईडीएफ-एक्सएक्सएक्सआई के तहत लागू की जा रही…
Read More
सलूम्बर : खनन संबंधित विषयों पर विशेष जांच दल (SIT) की बैठक अतिरिक्त जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में संपन्न

सलूम्बर : खनन संबंधित विषयों पर विशेष जांच दल (SIT) की बैठक अतिरिक्त जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में संपन्न

सलूंबर,31 दिसंबर।जिले में संचालित खनन गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग, अवैध खनन पर नियंत्रण तथा राजस्व संरक्षण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित विशेष जांच दल की महत्वपूर्ण बैठक आज अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ दिनेश रॉय सापेला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का उद्देश्य जिले में खनन नीतियों के सुव्यवस्थित क्रियान्वयन, अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन की रोकथाम, पर्यावरण संरक्षण तथा राजस्व हितों की सुरक्षा के लिए संयुक्त रूप से रणनीति तैयार करना रहा। बैठक के प्रारंभ में खनन विभाग द्वारा जिले में संचालित वैध खनन पट्टों, जारी अनुमतियों, राजस्व प्राप्ति तथा अवैध गतिविधियों से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत…
Read More
ओबीसी आयोग सदस्य मोहन मोरवाल जन संवाद कार्यक्रम में प्रतिभागियों से हुए मुखातिब

ओबीसी आयोग सदस्य मोहन मोरवाल जन संवाद कार्यक्रम में प्रतिभागियों से हुए मुखातिब

नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं में ओबीसी के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर हुआ सार्थक विचार-विमर्श सलूंबर, 24 दिसंबर। राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य मोहन मोरवाल की अध्यक्षता में पंचायत समिति सलूंबर सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री मोरवाल का अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ दिनेश राय सापेला ने पगड़ी एवं उपरना पहना कर स्वागत अभिनंदन किया। ओबीसी आयोग के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड ने बताया कि नगरीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थानों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के राजनीतिक प्रतिनिधित्व एवं ओबीसी की जनगणना को लेकर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं प्रतिभागियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद एवं…
Read More
राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर जिला स्तरीय प्रदर्शनी का जिला प्रभारी मंत्री ने किया उद्धाटन, जिला विकास पुस्तिका का किया विमोचन

राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर जिला स्तरीय प्रदर्शनी का जिला प्रभारी मंत्री ने किया उद्धाटन, जिला विकास पुस्तिका का किया विमोचन

दो साल नव उत्थान— नई पहचान, बढ़ता राजस्थान— हमारा राजस्थान आमजन के अवलोकनार्थ के लिए 16 से 18 दिसंबर तक खुली रहेंगी प्रदर्शनी सलूंबर 16 दिसम्बर। जिला प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से आयोजित जिला विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्धाटन किया एवं जिला विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आमजन में जागरूकता आयेंगी तथा वे विकास प्रदर्शनी के माध्यम से…
Read More
error: Content is protected !!