अणुव्रत समिति उदयपुर

उदयपुर: विचारों पर नियंत्रण और क्रोध पर विजय से सफल बनेगा जीवन: संगीता पोरवाल

उदयपुर: विचारों पर नियंत्रण और क्रोध पर विजय से सफल बनेगा जीवन: संगीता पोरवाल

उदयपुर। अणुव्रत समिति उदयपुर की ओर से आयोजित अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का सातवें एवं अंतिम दिन आदिनाथ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जीवन विज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तनावमुक्त, अनुशासित एवं सफल जीवन जीने के महत्वपूर्ण सूत्र बताए गए। मुख्य वक्ता श्रीमती संगीता पोरवाल ने कहा कि जीवन को सफल बनाने के लिए विचारों पर नियंत्रण और क्रोध पर विजय आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने के साथ मन को शांत रखने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि जीवन विज्ञान के प्रयोग कायोत्सर्ग एवं दीर्घ श्वास प्रेक्षा के नियमित अभ्यास से…
Read More
‘पहले खुद पर शासन, फिर अनुशासन’: उदयपुर श्रमजीवी कॉलेज में अनुशासन दिवस आयोजित

‘पहले खुद पर शासन, फिर अनुशासन’: उदयपुर श्रमजीवी कॉलेज में अनुशासन दिवस आयोजित

उदयपुर। अणुव्रत समिति उदयपुर की ओर से अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के छठे दिन अनुशासन दिवस का आयोजन माणिक्य लाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय, जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रोफेसर डॉ. बलविंदर कौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन सफलता की पहली सीढ़ी है। जिस व्यक्ति में अनुशासन होता है, वह अपने समय, विचारों और कार्यों को सही दिशा देकर जीवन के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता व्यक्ति की प्रतिभा और क्षमता को भी कमजोर कर देती है,…
Read More
उदयपुर में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का भव्य शुभारंभ, संतों ने नैतिकता, संयम और नशामुक्ति का दिया संदेश

उदयपुर में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का भव्य शुभारंभ, संतों ने नैतिकता, संयम और नशामुक्ति का दिया संदेश

उदयपुर। अणुव्रत समिति, उदयपुर की ओर से अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का शुभारंभ बुधवार को महाप्रज्ञ विहार, तेरापंथ भवन में हुआ। प्रथम दिन ‘अणुव्रत प्रेरणा दिवस’ के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम मुनि संजय कुमार, मुनि प्रकाश कुमार एवं मुनि सिद्ध प्रज्ञ के पावन सान्निध्य में आयोजित हुआ। मुनि संजय कुमार ने कहा कि अणुव्रत का अर्थ छोटे-छोटे व्रतों से है। मनुष्य जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करना चाहता है, लेकिन छोटे-छोटे नियमों और नैतिक मूल्यों को भूल जाता है। अणुव्रत जीवन में संयम और अनुशासन की प्रेरणा देता है। हिंसा नहीं करना, झूठ नहीं बोलना, चोरी नहीं करना, ब्रह्मचर्य की…
Read More
पर्यावरण बचाने का संकल्पः अणुव्रत समिति की महिलाओं ने संभाली जागरूकता की कमान

पर्यावरण बचाने का संकल्पः अणुव्रत समिति की महिलाओं ने संभाली जागरूकता की कमान

उदयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा बचत को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से अणुव्रत समिति उदयपुर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आमजन को एयर कंडीशनर (एसी) का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा में सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित हो सके। समिति अध्यक्ष प्रणिता तलेसरा ने कहा कि बढ़ती पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह बिजली की बचत और ऊर्जा संरक्षण के प्रति सजग बने।…
Read More
error: Content is protected !!