उदयपुर में आज से UTCL-4 का आगाज, राजस्थान भर के 210 टेंट पदाधिकारी जुटे
उदयपुर। राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को उदयपुर के ओपेरा गार्डन एंड बैंक्वेट में प्रदेशभर के टेंट व्यवसायियों की महत्वपूर्ण बैठक होगी। साथ ही शाम से तीन दिन दिवसीय उदयपुर टेंट क्रिकेट लीग के चौथे सत्र का भी शुभारंभ होगा। समिति अध्यक्ष सुधीर चावत ने बताया कि सुबह 10 बजे आयोजित होने वाली इस बैठक में करीब 42 जिलों से पांच-पांच पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान और प्रदेशभर के व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की जाएगी। महामंत्री सुनील हिंगड़ ने बताया कि…
