हज़रत गंज शहीदा का 78वाँ सालाना उर्स 17 से, उर्स को लेकर तैयारी बैठक आयोजित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
      उदयपुर। शहर के अम्बावगढ़ पहाड़ी पर स्थित दरगाह में हज़रत गंज शहीदा रहमतुल्लाह अलैह का 78वाँ सालाना तीन दिवसीय उर्स मुबारक 17, 18 व 19 नवंबर को पूरी अक़ीदत, एहतराम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। उर्स के इस मौके पर तीनों दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उर्स को लेकर दरगाह इंतेजामिया कमेटी हज़रत गंज शहीदा के सदर गुलाम मोईनुद्दीन क़ादरी राजा भाई की सदारत में तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें कमेटी के मेम्बरान को उर्स के चलते अलग-अलग कमेटियां बनाते हुए जिम्मेदारियां सौंपी गई व तैयारियों का जायजा लिया गया। बैठक में इमाम दरगाह मस्जिद मौलाना बाबुल हुसैन, सैक्रटी जावेद खान, नफीस खान, इरफान खान छन्नु, मोहम्मद शौकत, साहिल शेख, बिलाल खान, राफे, इंतखाब आलम, नईम खान, मोहम्मद रईस, समदानी, अरबाज खान सहित अन्य मौजूद रहे।
     दरगाह कमेटी के प्रवक्ता मोहसिन हैदर ने बताया कि उर्स का आयोजन हर वर्ष इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक 6, 7 व 8 जमादिल आखिर को किया जाता है। इस वर्ष उर्स का आगाज 17 नवम्बर को होगा। जिसके चलते प्रातः बाद नमाजे फजर कुरआन ख्वानी व प्रातः 8 बजे परचम कुशाई की रस्म के साथ उर्स का आगाज होगा वहीं सायं बाद नमाजे असर हुसैनी परचम की परचम कुशाई की रस्म अदा की जाएगी। रात्रि बाद नमाजे इशा महफिले मिलाद दरगाह गंज शहीदा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना बाबुल हुसैन की कयादत व सूफी निसार अहमद कादरी बासनी-नागौर शरीफ उर्स की सरपरस्ती में आयोजित की जाएगी। जिसमें मेहमाने खुसूसी खलीफाए शैखुल इस्लाम सैयद फाजिल मिया मैसूर, जावेद रजा कादरी बासनी-नागौर शरीफ अपने अनोखे व प्यारे अंदाज में नातिया कलाम पेश करेंगे। इस अवसर पर शहर काजी-उदयपुर खलीफाए शैखुल इस्लाम हामिद रजा उदयपुरी सहित शहर भर के उलमाए-किराम शिरकत करेंगे।
     उर्स के दूसरे दिन 18 नवम्बर बुधवार को आस्तनाए आलिया पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम व रस्मों को अदा करते हुए उर्स मनाया जाएगा। रात्रि बाद नमाजे इशा महफिले सिमां का आयोजन किया जाएगा जिसमें दस्तारबंद कव्वाल रफीक मस्ताना वारसी, मस्ताना अखलाक सुलतानी अपने अनोखे रंगे में कव्वाली पेश करेंगे व अजमेर शरीफ से सौहराब अली अजमेरी भी मौजूद रहेंगे व रात्रि 1 बजे सन्दल की रस्म को अदा किया जाएगा।
      तीन दिवसीय उर्स के चलते अंतिम दिवस गुरूवार 19 नवम्बर को दोपहर बाद नमाज जौहर कुल की महफिल का आयोजन किया जाएगा व सायं बाद नमाजे असर कुल की फातिहा के साथ उर्स का समापन होगा।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!