कोटक सिक्योरिटीज ने रिटेल बिजनेस का नाम बदलकर किया ‘कोटक नियो’

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर : कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड ने अपने ग्राहकों के सामने इस्तेमाल होने वाली पहचान (कस्टमर फेसिंग आइडेंटिटी) को बदलकर कोटक नियो करने का ऐलान किया। इसका उद्देश्य एक इंटीग्रेटेड और भविष्य के लिए तैयार इन्वेस्टमेंट इकोसिस्टम बनाना है।
कोटक नियो इस बात को दिखाता है कि आज ग्राहक फाइनेंशियल मार्केट से किस तरह जुड़ना चाहते हैं। ग्राहक अब ज्यादा विकल्प, आसान डिजिटल एक्सपीरियंस और एक्सपर्ट एडवाइज एक ही जगह चाहते हैं। कोटक नियो इन सभी सुविधाओं को एक साथ उपलब्ध कराने की दिशा में कदम है। यह बदलाव कोटक सिक्योरिटीज में कई साल से चल रहे बदलाव का हिस्सा है। इस दौरान कंपनी ने नई टेक्नोलॉजी, नए प्रोडक्ट, रिसर्च और बेहतर ग्राहक अनुभव पर काफी निवेश किया है। इसका उद्देश्य भारत के निवेशकों और ट्रेडर्स की बदलती जरूरतों को पूरा करना है। इस बदलाव के बाद पूरा कारोबार एक ही नाम और पहचान के तहत आएगा। इसमें डिजिटल सुविधाओं के साथ रिसर्च की विशेषज्ञता और ग्राहकों से व्यक्तिगत संपर्क को भी जोड़ा जाएगा।
कोटक नियो के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ श्रीपाल शाह ने कहा कि निवेशकों की जरूरतें लगातार बदल रही हैं। आज वे सिर्फ अलग अलग प्रोडक्ट जैसे शेयर, म्यूचुअल फंड या डेरिवेटिव के बारे में नहीं सोचते। वे यह भी देखते हैं कि अपनी संपत्ति कैसे बढ़ाई जाए, निवेश को अलग-अलग जगह कैसे बांटा जाए और अर्थव्यवस्था के अलग अलग क्षेत्रों में मौजूद मौकों का फायदा कैसे उठाया जाए। लेकिन इन सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए अक्सर निवेशकों को कई अलग अलग प्लेटफॉर्म, कंपनियों और सलाहकारों से जुड़ना पड़ता है। कोटक नियो के जरिए हमारा लक्ष्य निवेश की इस पूरी प्रक्रिया को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाना है।
कोटक नियो की एक खास बात यह है कि इसमें डिजिटल सुविधाओं के साथ विशेषज्ञों की मदद भी मिलती है। इसका डिजिटल प्लेटफॉर्म कोटक के देशभर में मौजूद ब्रांच और पार्टनर नेटवर्क, रिसर्च सुविधाओं और रिलेशनशिप मैनेजर्स के साथ जुड़ा हुआ है। इससे ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से टेक्नोलॉजी या विशेषज्ञों की मदद, दोनों में से किसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस बदलाव के तहत, कोटक नियो अपनी वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज को बढ़ा रहा है। इसके लिए कोटक नियो प्राइवेट क्लाइंट ग्रुप और कनेक्ट प्लस बाय कोटक नियो की शुरुआत की गई है , जो  निवेशकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स की जरूरतों को पूरा करेंगे। कोटक नियो प्राइवेट क्लाइंट ग्रुप में अलग अलग निवेश विकल्पों के साथ कोटक ग्रुप की प्रोडक्ट बनाने की क्षमता और मजबूत रिसर्च सुविधाएं शामिल हैं। इसका मकसद लोगों और परिवारों को जीवन के अलग अलग फेज में अपनी संपत्ति बनाने, संभालने और सुरक्षित रखने में मदद करना है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!