Pratapgrah News

प्रतापगढ़ : 103वीं जयंती पर साहित्यकारों ने परदेशी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

प्रतापगढ़ : 103वीं जयंती पर साहित्यकारों ने परदेशी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

साहित्य की समृद्धि के लिए परदेशी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प प्रतापगढ़, 29 जुलाई। साहित्यकार परदेशी की 103वीं जयंती के अवसर पर शहर स्थित परदेशी पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों एवं साहित्य प्रेमियों ने परदेशी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उपस्थित साहित्यकारों ने परदेशी के साहित्यिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि परदेशी ने अपने साहित्य के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान की तथा साहित्य जगत को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी साहित्यकारों…
Read More
राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के 11 जिलों से आए साहित्यकारों-कवियों ने प्रस्तुत की रचनाएं, देर रात तक चली काव्य गोष्ठी

राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के 11 जिलों से आए साहित्यकारों-कवियों ने प्रस्तुत की रचनाएं, देर रात तक चली काव्य गोष्ठी

साहित्यकार संगम एवं काव्यगोष्ठी-2026 साहित्यकार परदेशी की 103वीं जयंती पर सजा साहित्य का भव्य मंच राजस्थान साहित्य अकादमी एवं परदेशी साहित्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित प्रतापगढ़। राज्य सरकार के राजस्थान साहित्य अकादमी तथा परदेशी साहित्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में साहित्यकार परदेशी की 103वीं जयंती के उपलक्ष्य में पेंशनर्स समाज भवन सभागार में "साहित्यकार संगम एवं काव्य गोष्ठी" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के 11 जिलों से आए साहित्यकारों, कवियों, गीतकारों एवं रचनाकारों ने सहभागिता करते हुए अपनी उत्कृष्ट साहित्यिक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। साहित्यकार श्री सुरेन्द्र सुमन ने बताया कि…
Read More
सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं पर विभाग करे पूरी गंभीरता से कार्यः एडीएम

सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं पर विभाग करे पूरी गंभीरता से कार्यः एडीएम

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए निर्देष प्रतापगढ़। अतिरिक्त जिला कलेक्टर विजयेष पंड्या ने सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की ऐसी योजनाएं जिनका सीधा लाभ आमजन को मिलता है, उनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जननी शिशु सुरक्षा योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना एवं टीबी रोगियों के लिए संचालित प्रोत्साहन योजनाओं की राशि शत-प्रतिशत लाभार्थियों के खातों में समय पर हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग एवं फीडबैक…
Read More
वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान प्रतापगढ़

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान प्रतापगढ़

प्रतापगढ़, 25 मई। जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन प्रतापगढ़ द्वारा “वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान 2026” का शुभारंभ 25 मई से किया जाएगा। अभियान का आयोजन 25 मई से 5 जून 2026 तक किया जाएगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान के शुभारंभ अवसर पर सोमवार, 25 मई 2026 को प्रातः 9:30 बजे दिपेश्वर महादेव तालाब, प्रतापगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रभात फेरी, कलश यात्रा, पौधारोपण एवं श्रमदान जैसे आयोजन किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने आमजन से अभियान में अधिकाधिक भागीदारी निभाने की अपील की है।…
Read More
प्रतापगढ़ में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अफीम, गांजा व डोडा पोस्त सहित आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अफीम, गांजा व डोडा पोस्त सहित आरोपी गिरफ्तार

एएनटीएफ की प्रतापगढ़ में कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ व गांजे के पौधे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार प्रतापगढ़,23 अप्रैल। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अफीम, गांजा, डोडा पोस्त एवं गांजे के हरे पौधे बरामद किए गए। एएनटीएफ उप महानिरीक्षक अभिजीत सिंह ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के मार्गदर्शन में मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। प्राप्त आसूचना के आधार पर एएनटीएफ टीम प्रतापगढ़ को सूचना मिली कि प्रतापगढ़ से चित्तौड़गढ़ जाने वाले हाइवे पर रठांजना क्षेत्र…
Read More
विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को, जिलेभर में चलेगा जागरूकता अभियान

विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल को, जिलेभर में चलेगा जागरूकता अभियान

प्रतापगढ़ दिनांक 23 अप्रैल। विश्व मलेरिया दिवस (25 अप्रैल) के अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 25 से 30 अप्रैल तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विनोद खांट ने बताया कि अभियान का उद्देश्य आमजन को मलेरिया रोग के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार के प्रति जागरूक करना है, ताकि समय पर पहचान और उपचार से इस रोग पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। अभियान के अंतर्गत जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। स्कूलों, कॉलेजों…
Read More
प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन त्रिनेत्र: एमडी बनाने वाला 7.3 किलो प्रतिबंधित केमिकल जब्त; 5.60 करोड़ की अंतरराष्ट्रीय खेप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन त्रिनेत्र: एमडी बनाने वाला 7.3 किलो प्रतिबंधित केमिकल जब्त; 5.60 करोड़ की अंतरराष्ट्रीय खेप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

 जिले में प्रतिबंधित केमिकल की पहली बड़ी जब्ती प्रतापगढ़  21 अप्रेल। प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अरनोद पुलिस और डीएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एमडी बनाने में प्रयुक्त होने वाला 07.387 किलोग्राम प्रतिबंधित 2-ब्रोमो-4-मिथाईलप्रोपिओफेनोन केमिकल पाउडर और 05 ग्राम एमडी जब्त की है। जब्त किए गए केमिकल और मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 05 करोड़ 60 लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी आदित्य ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और सीओ…
Read More
प्रतापगढ़ : आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

प्रतापगढ़ : आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

∆ 12.75 करोड़ का हिसाब मिला, 06 लैपटॉप, 38 मोबाइल, 48 सिम कार्ड व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जप्त जयपुर 9 अप्रैल। आईपीएल सीजन के दौरान सट्टेबाजी के काले कारोबार के खिलाफ प्रतापगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में पुलिस टीम ने एक फार्म हाउस पर छापा मारकर ऑनलाइन सट्टा चला रहे अंतर्राज्यीय गिरोह के 06 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 12 करोड़ 75 लाख रुपये से अधिक का हिसाब-किताब और भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह…
Read More
प्रतापगढ़:मानपुरा गांव में लठ्मार होली हर्षोल्लास के खेली गई

प्रतापगढ़:मानपुरा गांव में लठ्मार होली हर्षोल्लास के खेली गई

प्रतापगढ़, 06 मार्च। जिले के धमोत्तर पंचायत समिति के मानपुरा गांव के शुक्रवार को लठ्मार होली नगारों की थपथपाहट के साथ खेली गई।लठ्मार होली का आयोजन जो कि लबाना बाहुल्य क्षेत्रों में सदियों से चलता आ रहा है। इस होली में महिलाओं द्वारा पुरूषों पर लठ् बरसाऐ गए। पुरूष सहजता के साथ लठ् की मार को सहन करते हुए बचाव किया। गांव के अशोक नायक ने बताया कि लठ्मार होली से पहले शाम ढ़लने से पुर्व विधी विधान पूर्वक पूजा, अर्चना के साथ पुरूष व महिलाओं द्वारा ललेनो नृत्य नगांरो के थपथपाहाट से शुरू किया गया। उसके बाद में लठ्मार…
Read More
जिला स्तरीय पंच गौरव मेला व प्रदर्शनी 5 व 6 मार्च को

जिला स्तरीय पंच गौरव मेला व प्रदर्शनी 5 व 6 मार्च को

उदयपुर, 26 फरवरी। प्रत्येक जिले की विरासत और पारिस्थितिकी के संवर्धन के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रारंभ किए गए पंच गौरव कार्यक्रम के तहत उदयपुर जिला प्रशासन की ओर से नवाचार किया जा रहा है। ब्लॉक स्तर पर पंच गौरव मेलों व प्रदर्शनी के बाद अब अगली कड़ी में आगामी 5 एवं 6 मार्च को विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील की पाल पर जिला स्तरीय पंच गौरव मेला और प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। पंच गौरव कार्यक्रम क्रियान्वयन समन्वयक एवं जिला कलक्टर नमित मेहता ने जिला स्तरीय मेले एवं प्रदर्शनी के लिए सभी संबंधित विभागों को दायित्व सौंपते…
Read More
error: Content is protected !!