Rajasthan News

महावीर इंटरनेशनल उदयपुर ने लगाया नि:शुल्क शिविर, 850 छात्राओं की हुई जांच

महावीर इंटरनेशनल उदयपुर ने लगाया नि:शुल्क शिविर, 850 छात्राओं की हुई जांच

 उदयपुर, 7 अक्टूबर। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र द्वारा गुरु नानक गल्र्स कॉलेज में विशाल नि:शुल्क हीमोग्लोबिन, नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 850 छात्राओं की विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गईं। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र के अध्यक्ष वीर रविंद्र सुराणा ने बताया कि जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल की टीम द्वारा हीमोग्लोबिन जांच की गई। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुष्का झोटा के द्वारा दांतों की निशुल्क जांच की गई। इसी प्रकार एएसजी हॉस्पिटल के मार्केटिंग प्रबंधक श्री प्रताप सिंह के सहयोग से उनकी टीम ने नेत्र जांच की तथा आवश्यक परामर्श दिया। अध्यक्ष रविंद्र सुराणा ने बताया…
Read More
भीलवाड़ा: पूज्य पुलक सागर जी महाराज को ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ का निमंत्रण

भीलवाड़ा: पूज्य पुलक सागर जी महाराज को ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ का निमंत्रण

भीलवाड़ा 7 अक्टूबर ।देश भर में चल रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान की सफलता हेतु पूज्य श्री पुलक सागर जी महाराज के चातुर्मास के दौरान सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे प्रवचन कार्यक्रम में गौभक्तों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा उन्हें निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर पूज्य पुलक सागर जी महाराज ने कहा कि धर्म का मूल ही अहिंसा है और गौ माता स्वयं पूजनीय है। गौ माता एवं गौवंश को आवश्यक सम्मान, सुरक्षा एवं संवैधानिक दर्जा दिलाना बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने गौ सम्मान आव्हान अभियान के अंतर्गत प्रार्थना पत्रों पर अधिकतम हस्ताक्षर करने व इस कार्य में…
Read More
कोटक सिक्योरिटीज ने रिटेल बिजनेस का नाम बदलकर किया ‘कोटक नियो’

कोटक सिक्योरिटीज ने रिटेल बिजनेस का नाम बदलकर किया ‘कोटक नियो’

उदयपुर : कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड ने अपने ग्राहकों के सामने इस्तेमाल होने वाली पहचान (कस्टमर फेसिंग आइडेंटिटी) को बदलकर कोटक नियो करने का ऐलान किया। इसका उद्देश्य एक इंटीग्रेटेड और भविष्य के लिए तैयार इन्वेस्टमेंट इकोसिस्टम बनाना है। कोटक नियो इस बात को दिखाता है कि आज ग्राहक फाइनेंशियल मार्केट से किस तरह जुड़ना चाहते हैं। ग्राहक अब ज्यादा विकल्प, आसान डिजिटल एक्सपीरियंस और एक्सपर्ट एडवाइज एक ही जगह चाहते हैं। कोटक नियो इन सभी सुविधाओं को एक साथ उपलब्ध कराने की दिशा में कदम है। यह बदलाव कोटक सिक्योरिटीज में कई साल से चल रहे बदलाव का हिस्सा है।…
Read More
रेपो रेट में 50-75 bps की और वृद्धि संभव: HDFC बैंक इकोनॉमिस्ट साक्षी गुप्ता

रेपो रेट में 50-75 bps की और वृद्धि संभव: HDFC बैंक इकोनॉमिस्ट साक्षी गुप्ता

उदयपुर। एचडीएफसी बैंक की प्रिंसिपल इकोनॉमिस्ट साक्षी गुप्ता ने अगले कुछ महीनों में सेंट्रल बैंक द्वारा 50-75 बीपीएस तक की रेपो रेट में और वृद्धि की संभावना जताई है। आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (एमपीसी) की बैठक में लिये गये फैसलों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुऐ साक्षी गुप्ता ने कहा कि, हमें उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में सेंट्रल बैंक कुल मिलाकर 50-75बीपीएस तक रेट बढ़ाएगा। ज़्यादा एग्रेसिव रेट बढ़ोतरी साइकिल का रिस्क इस बात पर निर्भर करता है कि मौजूदा वेस्ट एशिया संघर्ष और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी लंबे समय तक जारी रहती है या नहीं। हमें उम्मीद है…
Read More
उदयपुर: मांडवा पुलिस और DST का बड़ा ऑपरेशन, 11 क्विंटल गांजा-भांग की खेती नष्ट

उदयपुर: मांडवा पुलिस और DST का बड़ा ऑपरेशन, 11 क्विंटल गांजा-भांग की खेती नष्ट

थाना मांडवा: जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के कुशल निर्देशन में उदयपुर पुलिस ने नशा तस्करों और अवैध मादक पदार्थों की खेती करने वालों के खिलाफ एक बेहद बड़ा और सफल ऑपरेशन चलाया है। श्री मुकुल शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय एवं श्री डूंगर सिंह वृत्ताधिकारी वृत्त कोटड़ा के निकट सुपरविजन में श्री मूंगलाराम थानाधिकारी, मांडवा व श्री चंद्रभान सिंह पु.नि. प्रभारी DST के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की पुख्ता सूचना पर मांडवा थाना क्षेत्र के मौजा साडी के बेहद दुर्गम पहाड़ी इलाकों में तड़के एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। संयुक्त टीम ने नदी फला साडी…
Read More
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के नियमों में बड़ा बदलाव: 1 अक्टूबर 2026 से नए प्रावधान लागू

जन्म-मृत्यु पंजीकरण के नियमों में बड़ा बदलाव: 1 अक्टूबर 2026 से नए प्रावधान लागू

डूंगरपुर, 6 अक्टूबर। भारत सरकार द्वारा जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रीकरण संबंधी संशोधित प्रावधान 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी कर दिए गए हैं। संशोधित प्रावधानों के तहत जन्म अथवा मृत्यु की घटना की सूचना निर्धारित समयावधि के बाद दिए जाने पर विलंबित पंजीकरण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अतिरिक्त एवं मुख्य रजिस्ट्रार (जन्म - मृत्यु) एवं जिला कलक्टर श्री देशलदान ने बताया कि जन्म अथवा मृत्यु की घटना की सूचना एक वर्ष से अधिक तथा दो वर्ष के भीतर दिए जाने पर पंजीकरण जिला मजिस्ट्रेट, उपखण्ड मजिस्ट्रेट अथवा जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अधिकृत कार्यपालक मजिस्ट्रेट के आदेश के आधार…
Read More
भीलवाड़ा: गौ सम्मान आह्वान अभियान की तैयारियों को लेकर 13 अक्टूबर को बैठक

भीलवाड़ा: गौ सम्मान आह्वान अभियान की तैयारियों को लेकर 13 अक्टूबर को बैठक

भीलवाड़ा, 6 अक्टूबर। संपूर्ण भारत में संत-महात्माओं के मार्गदर्शन में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तृतीय चरण की तैयारियों को लेकर 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को हरिसेवा धाम उदासीन आश्रम में जिलेभर के गौभक्तों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में संत-महात्माओं का सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अभियान के भीलवाड़ा जिला समन्वयक सुनील जागेटिया ने बताया कि बैठक की तैयारियों को लेकर विधायक अशोक कुमार कोठारी के सानिध्य में विधायक कार्यालय पर बैठक आयोजित कर 13 अक्टूबर को होने वाली जिला स्तरीय बैठक की रूपरेखा तय की गई। गौ सम्मान आह्वान अभियान से जुड़े संत लाल दास…
Read More
भारतीय जैन संघटना उदयपुर का 100 सदस्यीय दल जैसलमेर-जोधपुर यात्रा कर लौटा

भारतीय जैन संघटना उदयपुर का 100 सदस्यीय दल जैसलमेर-जोधपुर यात्रा कर लौटा

 उदयपुर, 06 अक्टूबर। सामाजिक संस्था भारतीय जैन संघटना उदयपुर का 100 सदस्यों का यात्रा दल मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत के नेतृत्व में सांस्कृतिक एवं पर्यटन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए जैसलमेर, जोधपुर की तीन दिवसीय सफल यात्रा पूर्ण उदयपुर पहुंचा। मुख्य संरक्षक फत्तावत ने बताया कि तीन दिवसीय यह यात्रा सफल एवं प्रेरणादायिक रही। यह अनुभव सभी सदस्यों के लिए सांस्कृतिक एवं पयर्टन की दृष्टि से लाभदायक सिद्ध हुआ। उदयपुर से गए दल ने जैसलमेर की सांस्कृतिक, धार्मिक व पर्यटन धरोहर के सम्बन्ध में चर्चा कर विस्तृत जानकारी ली। बीजेएस उदयपुर एवं जोधपुर के सदस्यों ने आपस में एक-दूसरे…
Read More
‘इंडियाज आइकॉनिक स्टार सीजन-2’: उदयपुर में बिखरा फैशन और हुनर का जलवा

‘इंडियाज आइकॉनिक स्टार सीजन-2’: उदयपुर में बिखरा फैशन और हुनर का जलवा

उदयपुर। शहर के अटल सभागार में आर प्रोडक्शन हाउस की ओर से ‘इंडियाज आइकॉनिक स्टार सीजन-2’ का भव्य आयोजन किया गया। फैशन, मॉडलिंग, ग्लैमर और प्रतिभा से सजे इस कार्यक्रम में विभिन्न आयु एवं वर्गों के प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। शो के ऑनर रिदम पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता में चार श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया गया। मिस श्रेणी में आलिया ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। पूजा प्रथम उपविजेता और करिश्मा द्वितीय उपविजेता रहीं। मिस्टर श्रेणी में नक्ष विजेता…
Read More
76 उपवास के तपस्वी अजय दक व 149 तपस्वियों का सम्मान, महापौर पारस सिंघवी का अभिनंदन

76 उपवास के तपस्वी अजय दक व 149 तपस्वियों का सम्मान, महापौर पारस सिंघवी का अभिनंदन

उदयपुर। हिरण मगरी उपनगरीय परिक्षेत्रीय सकल जैन समाज के संगठन महावीर जैन जागृति परिषद के तत्वावधान में सोमवार को हिरण मगरी सेक्टर-3 स्थित श्री नेमीनाथ जैन मंदिर में भव्य अभिनंदन एवं तपस्वीजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में एक ओर नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी सहित जैन समाज के जनप्रतिनिधियों का नागरिक अभिनंदन किया गया, वहीं दूसरी ओर चातुर्मास के दौरान कठिन तप-साधना करने वाले 149 तपस्वियों का सम्मान कर उनकी साधना की अनुमोदना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण महिला प्रकोष्ठ द्वारा मंगलाचरण की भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ हुआ। इसके बाद परिषद अध्यक्ष डॉ. हिम्मतलाल वया एवं महिला मंडल…
Read More
error: Content is protected !!