भारतीय जैन संघटना उदयपुर का 100 सदस्यीय दल जैसलमेर-जोधपुर यात्रा कर लौटा
उदयपुर, 06 अक्टूबर। सामाजिक संस्था भारतीय जैन संघटना उदयपुर का 100 सदस्यों का यात्रा दल मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत के नेतृत्व में सांस्कृतिक एवं पर्यटन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए जैसलमेर, जोधपुर की तीन दिवसीय सफल यात्रा पूर्ण उदयपुर पहुंचा। मुख्य संरक्षक फत्तावत ने बताया कि तीन दिवसीय यह यात्रा सफल एवं प्रेरणादायिक रही। यह अनुभव सभी सदस्यों के लिए सांस्कृतिक एवं पयर्टन की दृष्टि से लाभदायक सिद्ध हुआ। उदयपुर से गए दल ने जैसलमेर की सांस्कृतिक, धार्मिक व पर्यटन धरोहर के सम्बन्ध में चर्चा कर विस्तृत जानकारी ली। बीजेएस उदयपुर एवं जोधपुर के सदस्यों ने आपस में एक-दूसरे…
