Rajasthan News

विश्व शिक्षक दिवस: शान्तिपीठ में परिचर्चा, ‘सकारात्मक समाज के निर्माण में शिक्षक अग्रणी’

विश्व शिक्षक दिवस: शान्तिपीठ में परिचर्चा, ‘सकारात्मक समाज के निर्माण में शिक्षक अग्रणी’

उदयपुर, 06 अक्टूबर। विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर शान्तिपीठ संस्थान द्वारा एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान शताब्दी को उल्लास की शताब्दी बनाना है तो शिक्षकों को निःसंकोच आगे आना होगा और समाज की उनसे अपेक्षाओं को पूरा करने का बीड़ा उठाना होगा। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डॉ. श्रीकृष्ण जुगनू ने कहा कि शिक्षक ऐसा कुछ कर जाए कि शताब्दियां पढ़ें और कई पीढ़ियां आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि जीवन एक है, लेकिन उसके आयाम अनेक हैं और हर आयाम सभी के…
Read More
होटल एसोसिएशन उदयपुर ने रखी पर्यटन मास्टर प्लान और पार्किंग व्यवस्था की मांग

होटल एसोसिएशन उदयपुर ने रखी पर्यटन मास्टर प्लान और पार्किंग व्यवस्था की मांग

उदयपुर में नाइट फुड कोर्ट, नाथद्वारा तक सिटी बस, राजीव गांधी पार्क के विकास की भी मांग उठाई उदयपुर। होटल एसोसिएशन उदयपुर के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पर्यटन विभाग की ज्वाइंट डायरेक्टर सुमिता सरोच से मुलाकात कर उदयपुर में पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और शहर के पर्यटन को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। एसोसिएशन के सचिव विकास पोरवाल ने बताया कि अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए उदयपुर के लिए एक समग्र पर्यटन मास्टर प्लान तैयार करने की मांग रखी। इसमें पर्यटन स्थलों…
Read More
चित्तौड़गढ़ के किसानों ने जाना एकीकृत कृषि प्रणाली व प्रसंस्करण का महत्व, MPUAT में प्रशिक्षण संपन्न

चित्तौड़गढ़ के किसानों ने जाना एकीकृत कृषि प्रणाली व प्रसंस्करण का महत्व, MPUAT में प्रशिक्षण संपन्न

उदयपुर, 06 अक्टूबर 2026। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के राजस्थान कृषि महाविद्यालय स्थित हाईटेक यूनिट में डीएसटी प्रायोजित परियोजना के अंतर्गत एकीकृत कृषि प्रणाली, कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण एवं ग्रेडिंग विषय पर आयोजित दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम के आयोजन सचिव एवं विभागाध्यक्ष, उद्यानिकी विभाग, राजस्थान कृषि महाविद्यालय, डॉ. कपिल देव आमेटा ने प्रशिक्षण की रूपरेखा एवं विभिन्न गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. आमेटा ने बताया कि वर्तमान समय में किसानों की आय एवं कृषि की स्थिरता बढ़ाने के लिए केवल एक फसल पर निर्भर रहने के बजाय…
Read More
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई: 125 लीटर स्प्रिट जब्त, भट्टियां नष्ट

आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई: 125 लीटर स्प्रिट जब्त, भट्टियां नष्ट

 उदयपुर, 6 अक्टूबर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही जारी है। पंचायती राज चुनावों की आचार संहिता के तहत उदयपुर के आबकारी थाना क्षेत्र मावली के ग्राम बड़ोदिया में एक फार्म हाउस पर दबिश देकर 125 लीटर स्प्रिट 200 लीटर के ड्रम में बरामद किया गया। आबकारी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। उक्त कार्रवाई आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत के सुपरविजन में उपायुक्त निरोधक दल उदयपुर…
Read More
BCI Pinnacle: बीसीआई पिनेकल की ऑफिशियल मीटिंग 9 अक्टूबर को होटल प्राइड में

BCI Pinnacle: बीसीआई पिनेकल की ऑफिशियल मीटिंग 9 अक्टूबर को होटल प्राइड में

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के पिनेकल चैप्टर की ओर से ऑफिशियल मीटिंग का आयोजन 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को सुबह 7:30 बजे होटल प्राइड, सेक्टर-3, उदयपुर में किया जाएगा। मीटिंग में सदस्यों के बीच बिजनेस कनेक्शन मजबूत करने, नई बिजनेस अपॉर्च्युनिटी तलाशने और उपयोगी नॉलेज शेयरिंग पर चर्चा होगी। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई का उद्देश्य बिजनेस कम्युनिटी के सदस्यों को एक मजबूत नेटवर्क उपलब्ध कराने के साथ आपसी सहयोग और बिजनेस ग्रोथ के नए अवसर उपलब्ध कराना है। पिनेकल की ऑफिशियल मीटिंग भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। बीसीआई पिनेकल…
Read More
उदयपुर: मेवाड़ की वीरांगनाओं के पोस्टर छीनने पर आक्रोश, कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

उदयपुर: मेवाड़ की वीरांगनाओं के पोस्टर छीनने पर आक्रोश, कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

 उदयपुर, 6 अक्टूबर। उदयपुर महिला अधिकार मंच के प्रतिनिधिमंडल द्वारा मंगलवार अपरान्ह को जिला कलक्टर उदयपुर को ज्ञापन सौंपकर 4 अक्टूबर को आयोजित महिला सुरक्षा मार्च में कॉकरोच पार्टी के बाहरी पुरूष कार्यकर्ताओ द्वारा छात्राओं से अभद्रता करने और मेवाड़ की वीरांगनाओं महारानी पद्मावती व किरण कुंवर के पोस्टर छीनने के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई। ज्ञात हो कि 04 अक्टूबर 2026 रविवार को उदयपुर में आयोजित महिला सुरक्षा विषयक मार्च में स्थानीय छात्राओं ने भी भाग लिया। छात्राओ से कुछ युवको ने मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास से संबंधित वीरांगनाओं के पोस्टर्स को छीन लिया और धक्का-मुक्की कर…
Read More
रफ्तार 3.0: हैदर ने जीते 60 हजार के स्काईडाइविंग टिकट, रैफल-लकी ड्रॉ में बरसे इनाम

रफ्तार 3.0: हैदर ने जीते 60 हजार के स्काईडाइविंग टिकट, रैफल-लकी ड्रॉ में बरसे इनाम

उदयपुर। रफ्तार 3.0 ऑटो एक्सपो में जहां ऑटोमोबाइल की चमक और रोमांच ने शहरवासियों को आकर्षित किया, वहीं रैफल टिकट और लकी ड्रॉ ने आयोजन में रोमांच का नया रंग भर दिया। उदयपुर लेकसिटी राउंड टेबल के चेयरमेन मोहित सिंघवी ने बताया कि ड्रॉ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से विजेताओं का चयन किया गया और उन्हें आकर्षक उपहार एवं होटल वाउचर प्रदान किए गए। रैफल ड्रॉ में टिकट नंबर 016 के हैदर ने बाजी मारते हुए प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। उन्हें 60,000 मूल्य के दो स्काईडाइविंग टिकट प्रदान किए गए। टिकट नंबर 046 के जितेश वनवारिया ने…
Read More
कुराबड़ पंचायत चुनाव प्रभारी बने राजेश चुघ और किशन वाधवानी: कांग्रेस ने सौंपी जिम्मेदारी

कुराबड़ पंचायत चुनाव प्रभारी बने राजेश चुघ और किशन वाधवानी: कांग्रेस ने सौंपी जिम्मेदारी

उदयपुर। देहात जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री रघुवीर सिंह मीणा के निर्देश पर आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर संगठन में नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में कुराबड़ पंचायत में चुनावी गतिविधियों को गति देने एवं संगठन को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री राजेश चुघ एवं निवर्तमान महासचिव श्री किशन वाधवानी (कालू भाई) को पंचायत प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष मीणा ने कहा कि दोनों अनुभवी कार्यकर्ता हैं और लंबे समय से पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इनकी नियुक्ति से कुराबड़ पंचायत में कांग्रेस और अधिक मजबूत…
Read More
DPS Udaipur Wins SGFI Under-14 Chess Tournament Title: डीपीएस ने जीता खिताब

DPS Udaipur Wins SGFI Under-14 Chess Tournament Title: डीपीएस ने जीता खिताब

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा, रणनीतिक कौशल और शानदार टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए एसजीएफआई अंडर-14 शतरंज टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। विद्यालय की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल सहित कुल आठ मुकाबले खेले और प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की शतरंज प्रशिक्षक अदिति कोठारी ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 23 एवं 24 सितंबर 2026 को एमडीएस, सेक्टर-3 में किया गया, जिसमें कुल 208 खिलाड़ियों ने भाग लिया। डीपीएस उदयपुर की टीम ने प्रत्येक मुकाबले में धैर्य, एकाग्रता और रणनीतिक सोच का परिचय देते…
Read More
वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी: परमात्मा के प्रति प्रेम से ही धर्म बनेगा आधार- साध्वी विद्युतप्रभा

वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी: परमात्मा के प्रति प्रेम से ही धर्म बनेगा आधार- साध्वी विद्युतप्रभा

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में मंगलवार को आयोजित नियमित व्याख्यान में श्रावक-श्राविकाओं को संबोधित करते हुए साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने कहा कि भगवान महावीर ने संसार के प्रत्येक जीव के कल्याण और आत्मा में समाधि रस के अनुभव के लिए देशना दी। हमें यह अद्भुत जिनशासन प्राप्त हुआ है, लेकिन विचार करना होगा कि हमारे हृदय में परमात्मा के प्रति भक्ति, प्रेम और समर्पण के भाव कितने जागृत हुए हैं। उन्होंने कहा कि केवल धर्म का पालन करना पर्याप्त नहीं है, उसके प्रति गहरी आसक्ति और श्रद्धा भी होनी चाहिए। यदि परमात्मा के प्रति हृदय में रोमांच और…
Read More
error: Content is protected !!