भीलवाड़ा: गौ सम्मान आह्वान अभियान की तैयारियों को लेकर 13 अक्टूबर को बैठक

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

भीलवाड़ा, 6 अक्टूबर। संपूर्ण भारत में संत-महात्माओं के मार्गदर्शन में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के तृतीय चरण की तैयारियों को लेकर 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को हरिसेवा धाम उदासीन आश्रम में जिलेभर के गौभक्तों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में संत-महात्माओं का सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
अभियान के भीलवाड़ा जिला समन्वयक सुनील जागेटिया ने बताया कि बैठक की तैयारियों को लेकर विधायक अशोक कुमार कोठारी के सानिध्य में विधायक कार्यालय पर बैठक आयोजित कर 13 अक्टूबर को होने वाली जिला स्तरीय बैठक की रूपरेखा तय की गई।
गौ सम्मान आह्वान अभियान से जुड़े संत लाल दास जी महाराज ने बताया कि हरिशेवा धाम में परम गौभक्त ग्वाल संत श्री गोपालानंद जी महाराज के सानिध्य में महामंडलेश्वरों एवं संत-महात्माओं के आशीर्वचन और मार्गदर्शन का लाभ गौभक्तों को मिलेगा।
अभियान के तृतीय चरण के तहत 17 दिसंबर 2026 को राज्य के मुख्य सचिव के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को 31 करोड़ हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र सौंपे जाने का लक्ष्य है। इसी अभियान को सफल बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिला स्तर पर 13 अक्टूबर की बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बैठक में नंदकिशोर साहू संभाग प्रभारी, जगदीश तेली जिला प्रभारी, बाबूलाल टाक, सत्यम शर्मा, हरीश श्रोत्रिय, गजेंद्र सिंह राठौड़, संजय राठी, पृथ्वीराज सिंह सहित आदि गौभक्त उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!