उदयपुर, 06 अक्टूबर। सामाजिक संस्था भारतीय जैन संघटना उदयपुर का 100 सदस्यों का यात्रा दल मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत के नेतृत्व में सांस्कृतिक एवं पर्यटन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए जैसलमेर, जोधपुर की तीन दिवसीय सफल यात्रा पूर्ण उदयपुर पहुंचा।
मुख्य संरक्षक फत्तावत ने बताया कि तीन दिवसीय यह यात्रा सफल एवं प्रेरणादायिक रही। यह अनुभव सभी सदस्यों के लिए सांस्कृतिक एवं पयर्टन की दृष्टि से लाभदायक सिद्ध हुआ।
उदयपुर से गए दल ने जैसलमेर की सांस्कृतिक, धार्मिक व पर्यटन धरोहर के सम्बन्ध में चर्चा कर विस्तृत जानकारी ली। बीजेएस उदयपुर एवं जोधपुर के सदस्यों ने आपस में एक-दूसरे के द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए अपने-अपने अनुभव आपस में साझा किए।
भारतीय जैन संघटना अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने बताया कि इस यात्रा में जैसलमेर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया गया। इस दौरान जैसलमेर के सम डेजर्ट , सोनार किला, पटवा हवेली, लौद्रवा पार्श्वनाथ जैन मंदिर, 1971 वार म्यूजियम, रामदेवरा, ओसिया माताजी और जोधपुर के फलावृद्धि पार्श्वनाथ जैन मंदिर जैसे दर्शनीय स्थलों का अवलोकन किया।
सम के धोरों का विहंगम दृश्य देखकर यात्रा दल के प्रत्येक सदस्य अभिभुत हुए। वहीं सोनार किला और पटवाओ की हवेली की स्थापत्य कला और उसका इतिहास को जानकर भ्रमण के लिए गया दल गदगद हो गया। 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध पर बना वार म्यूजियम, ऑडियो विजुअल , शौर्यवन के कैक्टस प्लांटेशन और युद्ध पर आधारित लाइट साउंड शो देखकर देशभक्ति का ज्वार उमड़ पड़ा और भारत माता की जय के जयकारो से म्यूजियम को गुंजायमान कर दिया।
कार्यकारी अध्यक्ष भूपेन्द्र गजावत व महामंत्री जितेन्द्र सिसोदिया ने बताया कि वापसी पर बाबा रामदेवजी का समाधि स्थल, प्रसिद्ध शक्ति पीठ ओसिया माताजी के दर्शन करते हुए जैसे ही पूरा दल जोधपुर पहुंचा तो वहां के स्थानीय बीजेएस परिवार और फलावृद्धि पार्श्वनाथ जैन संघ के सदस्यों ने बीजेएस उदयपुर के सदस्यों का ढोल नगाड़ों से गर्मजोशी के साथ स्वागत सत्कार किया गया। उसके बाद दल के सदस्यों ने वहां विराजित साध्वी वृन्दो और मंदिर दर्शन कर मंदिर के निर्माण की विस्तृत जानकारी bjs के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण दुगड़ से प्राप्त की। वहां पर भ्रमण दल के सम्मान में स्वागत समारोह भी आयोजित किया गया और BJS उदयपुर के पदाधिकारियों का जोधपुरी साफा, माला, और स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया।
लेजिड विंग की अध्यक्ष मीना कावडिय़ा व महामंत्री नीतू गजावत ने बताया कि पारिवारिक माहौल की तीन दिवसीय यह जैसलमेर यात्रा सदस्यों में आपसी सौहार्द एवं समन्वय की अभिवृद्धि में मील का पत्थर साबित हुई। सभी सदस्यों द्वारा कम से कम वर्ष में एक बार इस तरह की यात्रा आयोजित करने के लिए कहा गया एवं इस यात्रा के सभी सदस्यों ने पदाधिकारियों का आभार जताया।
