‘इंडियाज आइकॉनिक स्टार सीजन-2’: उदयपुर में बिखरा फैशन और हुनर का जलवा
उदयपुर। शहर के अटल सभागार में आर प्रोडक्शन हाउस की ओर से ‘इंडियाज आइकॉनिक स्टार सीजन-2’ का भव्य आयोजन किया गया। फैशन, मॉडलिंग, ग्लैमर और प्रतिभा से सजे इस कार्यक्रम में विभिन्न आयु एवं वर्गों के प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। शो के ऑनर रिदम पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता में चार श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया गया। मिस श्रेणी में आलिया ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। पूजा प्रथम उपविजेता और करिश्मा द्वितीय उपविजेता रहीं। मिस्टर श्रेणी में नक्ष विजेता…
