‘इंडियाज आइकॉनिक स्टार सीजन-2’: उदयपुर में बिखरा फैशन और हुनर का जलवा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। शहर के अटल सभागार में आर प्रोडक्शन हाउस की ओर से ‘इंडियाज आइकॉनिक स्टार सीजन-2’ का भव्य आयोजन किया गया। फैशन, मॉडलिंग, ग्लैमर और प्रतिभा से सजे इस कार्यक्रम में विभिन्न आयु एवं वर्गों के प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया।
शो के ऑनर रिदम पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता में चार श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया गया।
मिस श्रेणी में आलिया ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। पूजा प्रथम उपविजेता और करिश्मा द्वितीय उपविजेता रहीं। मिस्टर श्रेणी में नक्ष विजेता बने, जबकि प्रिंस प्रथम और लक्ष द्वितीय उपविजेता रहे। मिसेज श्रेणी में ममता टेलर ने विजेता का ताज जीता। नंदनी प्रथम और कविता द्वितीय उपविजेता रहीं। वहीं किड्स श्रेणी में सोनू विजेता बने, जबकि द्रोणा प्रथम और गायत्री पंवार द्वितीय उपविजेता रहीं।
कार्यक्रम में नीलू कुमावत, सृष्टि कुमावत, सोना कोटियाना, सैम अफाम, शानू खान और छवि शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता बढ़ाई।
शो की शानदार प्रस्तुतियों को तैयार करने में कोरियोग्राफर वासु राठौड़ और इशिका मखीजा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समन्वय अंशिका गर्ग और ज़ारा आदिवाल ने संभाला। प्रतिभागियों के परिधानों के लिए राधिका रेंटल ने सहयोग दिया, जबकि क्लासिक मेकओवर ने मेकअप की जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम के खूबसूरत पलों को साहिल फोटोग्राफी ने कैमरे में कैद किया और मंच संचालन नितिन दशोरा ने किया।
विजेताओं को प्रदान की गई ट्रॉफियों की व्यवस्था भाग्य श्री क्रिएशन और पीएमके इवेंट्स की ओर से की गई। आयोजन ने उदयपुर में फैशन और प्रतिभा को एक शानदार मंच प्रदान करते हुए शहरवासियों के लिए यादगार शाम का रूप ले लिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!