बीसीआई एजुकेशन की वर्कप्लेस विजिट द वीआईटी कंप्यूटर एजुकेशन में संपन्न
उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई एजुकेशन चैप्टर की वर्कप्लेस विजिट बीसीआई एजुकेशन के मेंबर प्रहलाद सिंह राव के वर्कप्लेस द वीआईटी कंप्यूटर एजुकेशन में संपन्न हुई। ग्राउंड फ्लोर, विनायक कॉम्प्लेक्स ए, एचडीएफसी बैंक के पास, दुर्गा नर्सरी रोड स्थित द वीआईटी कंप्यूटर एजुकेशन में आयोजित इस विजिट के दौरान सदस्यों ने आपसी परिचय, नेटवर्किंग और बिजनेस से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि वर्कप्लेस विजिट बीसीआई की नेटवर्किंग गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से सदस्यों को एक-दूसरे के कार्यक्षेत्र को करीब से समझने के साथ आपसी…
