बीसीआई के चारों चैप्टर्स के संयुक्त दीपावली मिलन समारोह में बिखरी खुशियां, संगीत और सौहार्द का संगम
ओरिएंटल पैलेस रिसॉर्ट्स में गीत-संगीत, तंबोला और गिफ्ट गेम के साथ सदस्यों ने मनाया दीपावली का उत्सव, एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं उदयपुर। बिजनेस सर्किल इंटरनेशनल (बीसीआई) के चार चैप्टर्स बीसीआई अल्फा, बीसीआई टूरिज्म, बीसीआई पिनेकल और बीसीआई एजुकेशन की संयुक्त ऑफिशियल मीटिंग एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन ओरिएंटल पैलेस रिसॉर्ट्स में किया गया। समारोह में सदस्यों ने गीत-संगीत, मनोरंजक खेलों और आपसी मेल-मिलाप के बीच दीपावली की खुशियां साझा कीं। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द एवं सहयोग की भावना को मजबूत किया। बीसीआई के फाउंडर एंड…
