61 वृक्षों से गुरु माँ को जन्मोत्सव की अनूठी भेंट, रक्षाबंधन पूर्णिमा पर 108 सर्वाैषधि कलशों से होगा महाभिषेक
उदयपुर। गुरु माँ 105 श्री सुप्रकाश मति माताजी के 61वें जन्मोत्सव के पूर्व ध्यानोदय तीर्थ, बलीचा में रक्षाबंधन पूर्णिमा पर धर्म और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा आयोजन होगा। इस अवसर पर 61 वृक्षों का रोपण कर उन्हें गुरु माँ के जन्मोत्सव की मंगल भेंट के रूप में समर्पित किया जाएगा। साथ ही 108 सर्वाैषधि कलशों से भव्य महाभिषेक भी होगा। ओमप्रकाश गोदावत ने बताया कि 61 वृक्षों का रोपण गुरु-भक्ति के साथ प्रकृति संरक्षण और जीव-दया का संदेश देगा। गुरु माँ के 61वें जन्मोत्सव से पूर्व 61 वृक्षों को समर्पित करने की यह पहल जैन समाज में अपने प्रकार का…
