विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी 16 को उदयपुर और बांसवाड़ा के दौरे पर रहेंगे
उदयपुर, 14 अक्टूबर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी 16 और 17 अक्टूबर को उदयपुर एवं बांसवाड़ा जिलों के प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार श्री देवनानी 16 अक्टूबर को सुबह 11.25 बजे विमान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से त्रिपुरा सुंदरी मंदिर बांसवाड़ा पहुंच कर दर्शन व पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात शाम 7 बजे उदयपुर पहुंच कर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 17 अक्टूबर को उदयपुर में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शाम 6.25 बजे डबोक एयरपोर्ट से विमान द्वारा जयपुर प्रस्थान करेंगे।
