Banswara News

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी 16 को उदयपुर और बांसवाड़ा के दौरे पर रहेंगे

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी 16 को उदयपुर और बांसवाड़ा के दौरे पर रहेंगे

उदयपुर, 14 अक्टूबर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी 16 और 17 अक्टूबर को उदयपुर एवं बांसवाड़ा जिलों के प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार श्री देवनानी 16 अक्टूबर को सुबह 11.25 बजे विमान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से त्रिपुरा सुंदरी मंदिर बांसवाड़ा पहुंच कर दर्शन व पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात शाम 7 बजे उदयपुर पहुंच कर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 17 अक्टूबर को उदयपुर में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शाम 6.25 बजे डबोक एयरपोर्ट से विमान द्वारा जयपुर प्रस्थान करेंगे।
Read More
पंचायत चुनाव में पर्याप्त संसाधन और बजट की मांग: राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने सरकार को भेजा ज्ञापन

पंचायत चुनाव में पर्याप्त संसाधन और बजट की मांग: राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने सरकार को भेजा ज्ञापन

बांसवाड़ा। राजस्थान में ग्रामीण परिक्षेत्र के पंचायत पंच और सरपंच, प्रधान, जिला परिषद् के चुनाव के लिए मतदान के लिए वोटिंग प्रक्रिया से ही चुनाव सम्पन्न करवाने, पर्याप्त संसाधन सुविधाएं बज़ट आवंटन सहित सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम करवाने की जरूरत शिक्षक कर्मचारियों ने जताई है । इस हेतु राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने राजस्थान सरकार को ज्ञापन भेज कर धरातलीय विषम परिस्थितियों का जिक्र किया है।  सियाराम संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि चुनाव के दिन पंच और सरपंच के चुनाव के लिए मतदान के दिन पूर्व तैयारी में न्यूनतम तीन घंटा लगता है। अतः अतिरिक्त कार्मिकों…
Read More
बांसवाड़ा इस्कॉन में धूमधाम से मनाया गया राधा गोविंद नौका विहार महोत्सव

बांसवाड़ा इस्कॉन में धूमधाम से मनाया गया राधा गोविंद नौका विहार महोत्सव

ठिकरिया स्थित गुरुकुल स्कूल के निकट दादा बाड़ी में इस्कॉन बांसवाड़ा द्वारा आयोजित राधा गोविन्द नौका विहार उत्सव  अभिनंदन निमाई दास और अभय गौरांग दास एवम् विश्व आत्मा दास प्रभु की अगुवाई में सत्संग संकीर्तन भजन ओर अनुष्ठान के साथ देर रात तक जारी रहा जिसमें कृष्ण भावनामृत भजनों पर श्रोता झूमते रहे ओर राधे भक्ति सरिता बहती रही। *खेवत नाव सखी अलबेली, बिच मँझधार श्याम-संग खेली..* श्री धाम वृंदावन की सबसे मनोहारी लीलाओं में से एक—श्री राधा मुकुन्द देव जी का नौका विहार महोत्सव के समान दृश्य दादा बाड़ी ठिकरिया में  अलौकिक बना जब प्रिया-प्रियतम यमुना जी की तरह…
Read More
error: Content is protected !!