उदयपुर: अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के आवेदन 15 अक्टूबर से, 30 नवंबर अंतिम तिथि
उदयपुर, 14 अक्टूबर। अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवदेन ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से 15 अक्टूबर से अन्तिम तिथि 30 नवम्बर किए जा सकेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि योजनान्तर्गत एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस के छात्र जो जिला स्तर पर स्थित राजकीय महाविद्यालयों की स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में नियमित रूप से अध्ययनरत है एवं घर से दूर रहकर अन्य स्थान पर कमरा किराये पर लेकर अध्ययन कर रहे हैं, को लाभ देय होगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्र…
