Breaking News

राहुल भटनागर पुनः अध्यक्ष निर्वाचित, ग्रीन पीपल सोसाइटी की नई कार्यकारिणी गठित

राहुल भटनागर पुनः अध्यक्ष निर्वाचित, ग्रीन पीपल सोसाइटी की नई कार्यकारिणी गठित

उदयपुर, 15 फरवरी। दक्षिण राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय ग्रीन पीपल सोसाइटी, उदयपुर की साधारण सभा में नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। कार्यकारिणी में सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक राहुल भटनागर को पुनः अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है । निर्वाचन प्रक्रिया सेवानिवृत्त ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। संस्था के विधानानुसार प्रत्येक दो वर्ष में कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाता है। इसी क्रम में आगामी कार्यकाल हेतु नई टीम का चयन किया गया। साथ ही, ट्रस्ट पंजीयन (8 अप्रैल 2024) की अवधि पूर्ण होने के निकट होने के कारण सोसाइटी एवं…
Read More
उपमुख्यमंत्री से होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान एंव होटल संगठनों ने शिष्टाचार भेंट कर बजट होटलों के नियमितीकरण (Regularisation) अधिनियम के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की

उपमुख्यमंत्री से होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान एंव होटल संगठनों ने शिष्टाचार भेंट कर बजट होटलों के नियमितीकरण (Regularisation) अधिनियम के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की

उदयपुर, होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान उदयपुर डिवीजन के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि भेंट के दौरान सभी संस्थाओं द्वारा यह अनुरोध किया गया कि बजट होटलों के लिए एक विशेष नियमितीकरण अधिनियम वर्तमान विधानसभा सत्र में लाया जाए, जो गुजरात अनधिकृत विकास नियमितीकरण अधिनियम, 2022 एवं केरल सरकार भूमि आवंटन (उल्लंघन नियमितीकरण) नियम, 2025 की तर्ज़ पर आधारित हो। इस प्रस्ताव का उद्देश्य राज्य के वास्तविक एवं संचालनरत बजट होटलों को राहत प्रदान करना, उन्हें औपचारिक व्यवस्था में सम्मिलित करना, अनुपालन प्रक्रिया को सरल बनाना तथा राजस्थान के आतिथ्य क्षेत्र में Ease of Doing Business को सशक्त बनाना है।…
Read More
जिप्सी जोधाणा रेस्टोरेंट एण्ड थाल का हुआ भव्य शुभारम्भ  

जिप्सी जोधाणा रेस्टोरेंट एण्ड थाल का हुआ भव्य शुभारम्भ  

उदयपुर। पारस सर्किल रिलायन्स मॉल के सामनें आज जिप्सी जोधाणा रेस्टोरेंट एण्ड थाल का आज केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शोखावत ने फीता काटकर इसका भव्य शुभारम्भ किया। उद्घाटन अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य उद्घाटनकर्ता के रूप में उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष प्रतिष्ठा प्रदान की। इस अवसर पर महावीर चपलोत एवं सवाई सिंह ने उन्हें मेवाड़ी पाग पहनाकर राजस्थानी परम्परानुसार आत्मीय स्वागत किया। समारोह में अति विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक के राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम, विशिठ अतिथि के रूप में मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ एवं राज्य के केबिनेट मंत्री बाबूलाल खराडी,सांसद मन्नालाल…
Read More
केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत करेंगे श्रीनाथजी और एकलिंगजी मंदिर में दर्शन

केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत करेंगे श्रीनाथजी और एकलिंगजी मंदिर में दर्शन

उदयपुर, 14 फरवरी। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्रसिंह शेखावत अपने उदयपुर दौरे के दौरान रविवार को नाथद्वारा और एकलिंग जी के प्रवास पर रहेंगे। श्री शेखावत रविवार सुबह सर्किट हाउस से प्रस्थान कर नाथद्वारा पहुंचेंगे। वहां श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन कर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात एकलिंग जी मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे। श्री शेखावत पुनः उदयपुर लौट कर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।  उनका रात्रि विश्राम उदयपुर सर्किट हाउस में रहेगा।
Read More
सांसद गरासिया के प्रश्न पर जवाब: भारतीय न्यायालयों को डिजिटल और पेपरलेस न्यायालयों में परिवर्तित करने का लक्ष्य

सांसद गरासिया के प्रश्न पर जवाब: भारतीय न्यायालयों को डिजिटल और पेपरलेस न्यायालयों में परिवर्तित करने का लक्ष्य

-राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया के प्रश्न पर केंद्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री ने दी जानकारी उदयपुर। न्यायपालिका में डिजिटल परिवर्तन की दिशा में भारत सरकार की ओर से येाजना तैयार की गई है जिसके तहत सभी न्यायालयों के अभिलेखों का डिजिटलीकरण और क्लाउड आधारित डेटा रिपॉजिटरी का निर्माण किया जाएगा। जेलों और चयनित अस्पतालों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का विस्तार होगा व यातायात उल्लंघनों से परे ऑनलाइन न्यायालयों का विस्तार किया जाएगा। एआई और ओसीआर जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों का उपयोग कर मामलों का विश्लेषण और पूर्वानुमान होगा तथा भारतीय न्यायालयों को डिजिटल और पेपरलेस न्यायालयों में परिवर्तित करने का लक्ष्य…
Read More
करौली पुलिस का ऑपरेशन शिकंजा: सरसों के खेतों के बीच मिली अफीम की खेती, 2 करोड़ के 6067 किलो पौधे जब्त

करौली पुलिस का ऑपरेशन शिकंजा: सरसों के खेतों के बीच मिली अफीम की खेती, 2 करोड़ के 6067 किलो पौधे जब्त

जयपुर 14 फरवरी। राजस्थान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन शिकंजा के तहत करौली जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। यह अभियान महानिदेशक पुलिस राजस्थान के निर्देशन में संगठित अपराधियों, माफियाओं, हार्डकोर व इनामी बदमाशों तथा अवैध जुआ, सट्टा, मादक पदार्थ, शराब तस्करी और अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए चलाया जा रहा है। भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक कैलाश चन्द्र विश्नोई के मार्गदर्शन तथा करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में यह विशेष धरपकड़ अभियान संचालित किया गया। जिला स्तर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम एवं सतेन्द्रपाल सिंह…
Read More
प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह: झोपड़ी में चल रही एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ₹1.60 करोड़ का माल बरामद

प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह: झोपड़ी में चल रही एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ₹1.60 करोड़ का माल बरामद

प्रतापगढ़  14 फरवरी। प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मौत का सामान बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री को ध्वस्त किया है। पुलिस ने खेत में बनी एक झोपड़ी से भारी मात्रा में अवैध एमडी (मेफेड्रोन) और हथियार बरामद कर अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया है। खेत की झोपड़ी में सेटअप: ₹1.60 करोड़ की ड्रग्स जब्त जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में हथुनिया थाना पुलिस ने असावता-कुलथाना मार्ग पर एक सुनसान खेत में दबिश दी। यहाँ एक सीमेंट की चद्दरों वाली झोपड़ी में नशीली दवा बनाने का…
Read More
शहर और गांव का सेतु, संस्कृति का जीवंत मंच बना अमृता हाट

शहर और गांव का सेतु, संस्कृति का जीवंत मंच बना अमृता हाट

उदयपुर। शहर की तेज रफ्तार जिंदगी के बीच अमृता हाट आज एक ऐसा ठहराव बनकर उभरा है, जहां महिलाओं की मेहनत, हुनर और आत्मनिर्भरता की कहानी सजीव रूप में दिखाई देती है। मिट्टी की सौंधी खुशबू, हथकरघे के रंग-बिरंगे वस्त्र, देसी मसालों की महक और अपनत्व से भरी बातचीतकृइन सबके बीच अमृता हाट महिला सशक्तिकरण का सशक्त प्रतीक बन चुका है। यह केवल खरीद-बिक्री का स्थान नहीं, बल्कि उन महिलाओं की पहचान है जिनका हुनर वर्षों तक घरों की चारदीवारी में सीमित रहा। हाट में स्टॉल लगाने वाली महिलाओं का कहना है कि पहले उनके उत्पाद बड़े बाजारों तक तो…
Read More
4 दिवसीय खेल सप्ताह सम्पन्न

4 दिवसीय खेल सप्ताह सम्पन्न

उदयपुर। संजीवनी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, उदयपुर की ओर से एमबी काॅलेज ग्राउंड में 4 दिवसीय खेल सप्ताह का आज समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रोटरी क्लब उदय के अध्यक्ष राघव भटनागर थे। काॅलेज के निदेशक अशोक लिंजारा ने बताया कि इस खेल सप्ताह में शतरंज, वॉली बॉल, खो- खो, कबड्डी, क्रिकेट, बेड मिनटन, फुटबॉल, रस्सा कस्सी आदि खेलों का आयोजन किया गया।  संजीवनी किंग्स एवं संजीवनी टाइगर्स के बीच में क्रिकेट का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें संजीवनी टाइगर्स फाइनल मैच का विजेता रहा। मैन ऑफ द मैच का खिताब बलवंतसिंह और जितेंद्र सिंह को मिला एवं मैन…
Read More
उदयपुर का अमरनाथ श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि महोत्सव पर दर्शन शनिवार रात्रि

उदयपुर का अमरनाथ श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि महोत्सव पर दर्शन शनिवार रात्रि

उदयपुर। परम पूज्य ब्रह्मलीन महंत श्री 1008 श्री बृज बिहारी वन जी महाराज की पावन तपोस्थली उदयपुर का अमरनाथ श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि महोत्सव पर दर्शन शनिवार रात्रि से ही शुरू हो जाएंगे महंत श्री तन्मय वन महाराज ने बताया महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह ब्रह्ममुहुर्त मैं रुद्राभिषेक के बाद 7:15 बजे आरती की जाएगी आरती के बाद दिन भर दर्शनाभिर्यो के लिए दर्शन का क्रम रहेगा शाम 6:15 बजे आरती के बाद लगभग 8:00 बजे से रात्रि में चारों प्रहर की पूजा आरंभ होगी जिससे चारों प्रहर में अभिषेक और आरती का क्रम प्रथम आरती 9:15 बजे दूसरी…
Read More
error: Content is protected !!