उदयपुर: स्काउट्स-गाइड्स ने बनाई मानव श्रृंखला, दिया मतदान जागरूकता का संदेश
उदयपुर, 14 अक्टूबर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, जिला मुख्यालय के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ चरण हीरक पंख जांच शिविर एवं कब-बुलबुल उत्सव के दौरान नन्हे स्काउट्स एवं गाइड्स ने मानव श्रृंखला बनाकर आमजन को मतदान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। सी ओ स्काउट सुनील कुमार सोनी ने बताया कि शिविर में कब बुलबुल ने मैदान में एक आकर्षक मानव श्रृंखला बनाकर लोकतंत्र में मतदान के महत्व को रेखांकित किया। शिविर संचालिका अंजना शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर के माध्यम से स्काउटिंग एवं गाइडिंग का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र…
