स्व. ललिता वैष्णव की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

87 रक्तवीरों ने किया रक्तदान’

उदयपुर, 02 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी राणा प्रताप युवा मोर्चा की ओर स्व. ललिता वैष्णव की द्वितीय पुण्यतिथि पर गणेश नगर स्थित कालकामाता रोड चौराहे पर दूसरे विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दिनभर चले शिविर में 87 यूनिट रक्तदान हुआ और 250 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान करने का संकल्प लिया।

आयोजन सचिव एवं महामंत्री चेतन वैष्णव ने बताया कि शिविर का शुभारंभ पूर्व जिलाध्यक्ष मांगीलाल जोशी, महामंत्री देवीलाल सालवी, देवेंद्र सिंह गौड़, सुरेंद्र सिंह पंवार, मनोहर चौधरी, भाजपा नेता एवं पार्षद अतुल चंडालिया, नरेश वैष्णव, वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, किरण तातेड़ सहित अतिथियों ने स्व. ललिता वैष्णव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देते हुए अतिथि वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। आपके द्वारा किया गया एक यूनिट रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। स्व. ललिता वैष्णव की स्मृति में युवाओं द्वारा किया जा रहा यह आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायी है और सभी युवाओं को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। युवाओं में रक्तदान को लेकर जो उत्साह देखने को मिला, वह सराहनीय है।

शिविर में युवा रक्तदाता वाहिनी के संयोजक रोहित जोशी, चेतन वैष्णव और महाराणा भोपाल चिकित्सालय ब्लड बैंक टीम के डॉ. भागचंद रेगर की टीम ने सेवाएं दी।

मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि शिविर में चेतन वैष्णव, गोपाल सालवी, कपिल राठौड़, चेतन सोनी, रोहित जोशी, आनंदी चित्तौड़ा, राजेश चित्तौड़ा, दीपक दोषी, सूरज, कुंदन सिंह, महिपाल सिंह, लव देव बागड़ी, ओम जी चित्तौड़ा, निखिल चित्तौड़ा, सुनील चित्तौड़ा, हरीश बागोरा, अमन वैष्णव, ओमप्रकाश वैष्णव, दिलीप पुजारी, गौरव सालवी, ऋषभ वैष्णव, पुलकित वैष्णव, पंकज वैष्णव, राजू पालीवाल, कमल खाब्या , गिरिश खाब्या, सत्यनारायण  साहू , जगदिश साहू, शिवलाल ,तेली, मनीष बागोरा, चेतन बागोरा, उमेश साहू  सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!