आबकारी आयुक्त के निर्देशन में अवैध मदिरा पर कार्रवाई

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

विशेष निरोधात्मक अभियान
उदयपुर, 2 नवम्बर। 
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश मंे अन्य राज्यों से आने वाली मदिरा एवं अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम हेतु जीरो टाॅलरेंस की नीति के तहत एक से 7 नवम्बर 2026 तक विशेष निरोधात्मक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आबकारी निरोधक दलों द्वारा नाकाबंदी, गष्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
आबकारी निरोधक दल जोधपुर द्वारा पीपाड़ सिटी में दबिश की कार्रवाई में एक होटल से 73 देशी मदिरा के पव्वे, 12 बोतल बीयर एवं 7 पव्वे अंग्रेजी मदिरा के बरामद कर अभियोग दर्ज किया। ब्यावर के ग्राम बलेव थाना बदनोर में रविवार रात्रि एक मकान में दबिश देकर मौके से 16 कार्टन में 810 पव्वे मेक्डावल व्हीस्की नम्बर वन फोर सेल इन चंडीगढ़ जब्त करते हुए आबकारी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया। कार्रवाई में जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 2 लाख 550 रूपए आंकी गई है, प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। सिरोही के आबूरोड़ थाना के तहत 500 लीटर वाॅश सहित एक मदिरा भट्टी को नष्ट किया साथ ही मौके से 15 लीटर अवैध हथकड़ मदिरा भी जब्त की। एक अन्य कार्रवाई में एक्टिवा वाहन से 2 कार्टन बीयर और आईएमएफएल बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। चित्तोड़गढ़ में बेगूं व कपासन क्षेत्रों में दबिश की कार्रवाई में एक हजार लीटर वाॅश नष्ट कर 238 पव्वे देशी मदिरा व 7 बोतल हथकड़ शराब जब्त की गई। भरतपुर के डीग में निरोधक दल ने 3 हजार लीटर वाॅश सहित 2 मदिरा भट्टियां नष्ट करते हुए 125 लीटर हथकड़ मदिरा भी जब्त की।
इसी प्रकार प्रदेश के समस्त जिलों में भी गश्त, नाकाबंदी व दबिश दी जा रही है। समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।

आबकारी आयुक्त आज लेंगे विभागीय समीक्षा वीसी
उदयपुर, 2 नवम्बर।
 आबकारी आयुक्त श्री नमित मेहता की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक विडियों काॅन्फ्रेंस के माध्यम से मंगलवार, 3 नवम्बर 2026 को प्रातः 11 बजे से प्रस्तावित है। विडियों कॉन्फ्रेंस में विशेष निरोधात्मक अभियान, आबकारी राजस्व, मदिरा उठाव, आगामी विभागीय बीएफसी बैठक में सम्मिलित कराये जाने वाले प्रस्तावों आदि के संबंध में विस्तृत समीक्षा की जाएगी। विडियों कॉन्फ्रेंस में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, उपायुक्त आबकारी निरोधक दल, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं प्रहराधिकारी संबंधित क्षेत्र के वीसी कक्ष के माध्यम से शामिल होंगे। उक्त जानकारी अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन प्रदीप सिंह सांगावत ने दी।
–00–

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!