Month: September 2026

पांचवी बार के पार्षद पारस सिंघवी होंगे नगर निगम के महापौर, भरा नामांकन पत्र, कार्यकर्ताओं में हर्ष

पांचवी बार के पार्षद पारस सिंघवी होंगे नगर निगम के महापौर, भरा नामांकन पत्र, कार्यकर्ताओं में हर्ष

उदयपुर।  नगर निगम उदयपुर के अगले महापौर पद के लिए चुनाव घोषणा के साथ ही अनेक दावेदारों के नामों की चर्चाओं के बीच बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने सभी को उस समय चौंका दिया जब चर्चाओं में सबसे अंतिम पायदान पर माने जा रहे पारस सिंघवी को अगले महापौर के रूप में नाम की घोषणा कर दी। वार्ड संख्या 24 से पार्षद पद पर विजयी हुई पारस सिंघवी का नाम महापौर प्रत्याशी के रूप में सुन सभी चौंक गए। अब तक अगले महापौर के लिए नामों में सबसे उपर प्रमोद सामर और दिनेश भट्ट के नाम थे जबकि पारस…
Read More
कार की टक्कर से बाईक सवार युवक की मौत, साथी घायल

कार की टक्कर से बाईक सवार युवक की मौत, साथी घायल

उदयपुर। जिले के सायरा क्षेत्र में मदार के समीप अनियंत्रित कार की टक्कर से बाईक सवार एक युवक की मृत्यु हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घाायल हो गया। पुलिस के अनुसार मोहन पुत्र रामा गमेती निवासी वालोलिया कुण्डलावास सायरा ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ दी रिपोर्ट में बताया कि मदार क्षेत्र में कार चालक द्वारा मोटरसाइकिल को टककर मारी गई जिससे हादसे में उसके चचेरे भाई वानियाराम 29 पुत्र राईगराम गमेती निवासी केलों की सेहरी रावछ और उसका साथी अम्बालाल पुत्र गमाराम गमेती निासी केलों की सेहरी रावछ गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो को…
Read More
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय मैं कार्य बहिष्कार के तीसरे दिन भी कामकाज ठप

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय मैं कार्य बहिष्कार के तीसरे दिन भी कामकाज ठप

उदयपुर, 16 सितम्बर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय कर्मचारी संगठन (संविदा/एस.एफ.एस.) ने आज तीसरे दिन भी मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय मै कार्य बहिष्कार किया। यह जानकारी देते हुए संगठन के अध्यक्ष श्री नारायण लाल सालवी ने बताया कि कार्य बहिष्कार के तीसरे दिन भी विश्वविद्यालय के सभी संविदाकर्मियों एवं एस.एफ.एस. कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। जिसके कारण विद्यार्थियों को अपने कार्यों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा और इसके चलते विश्वविद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाएं ठप रहीं। उन्होंने कहा कि संविदा/एस.एफ.एस. कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से समस्या के स्थाई समाधान के लिए कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। विश्वविद्यालय…
Read More
69 वें श्रमिक शिक्षा स्थापना दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

69 वें श्रमिक शिक्षा स्थापना दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

श्रमिकों को शिक्षा के साथ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना जरूरी - कुलपति प्रो. मांडोत वक्ताओं ने योजनाओं की जानकारी आम श्रमिक तक पहुंचाने पर दिया जोर ........ उदयपुर, 16 सितम्बर। 69वें श्रमिक शिक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रतापनगर स्थित राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति सचिवालय सभागार में ‘श्रमिक शिक्षा 2.0- विकसित भारत 2047 के लिए कार्यबल को भविष्य के लिए तैयार करने में श्रमिक शिक्षा की भूमिका’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशालय उदयपुर की क्षेत्रीय सलाहकार समिति की ओर से आयोजित…
Read More
हाराणा प्रताप के गौरव को शिवाजी महाराज जैसी जनश्रद्धा से जोड़ना होगा: निम्बाराम

हाराणा प्रताप के गौरव को शिवाजी महाराज जैसी जनश्रद्धा से जोड़ना होगा: निम्बाराम

—प्रताप गौरव केन्द्र में दस दिवसीय दिवेर विजय महोत्सव का शंखनाद उदयपुर, 16 सितम्बर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने कहा कि महाराष्ट्र में जिस श्रद्धा और गौरव के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज को जनमानस में स्थापित किया गया है, उसी प्रकार की श्रद्धा और गौरव वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के प्रति भी जन-जन में स्थापित करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रताप गौरव केन्द्र इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है, लेकिन यह दायित्व केवल किसी एक संस्था या संगठन का नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है। हमें मिलकर महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और…
Read More
भाजपा पार्षद राजेश चपलोत की पत्नी ममता निर्दलीय मैदान में, 13-12 के गणित में बढ़ी सियासी हलचल

भाजपा पार्षद राजेश चपलोत की पत्नी ममता निर्दलीय मैदान में, 13-12 के गणित में बढ़ी सियासी हलचल

नामांकन के बाद बदले समीकरण, पालिका परिसर में कांग्रेस समर्थकों की मौजूदगी बनी चर्चा का विषय; चेयरमैन चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक दिलचस्पी फतहनगर। फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका के चेयरमैन पद के चुनाव से पहले सियासी समीकरणों में अचानक नया मोड़ आ गया है। भाजपा के पार्षद राजेश चपलोत की पत्नी ममता चपलोत के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने से राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। खास बात यह है कि पालिका में भाजपा के 13 और कांग्रेस के 12 पार्षद हैं। ऐसे में एक निर्दलीय प्रत्याशी के मैदान में उतरने से चेयरमैन चुनाव का गणित और दिलचस्प…
Read More
बडग़ांव में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन ध्रुव चरित्र एवं राजा भरत प्रसंग का वर्णन

बडग़ांव में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन ध्रुव चरित्र एवं राजा भरत प्रसंग का वर्णन

उदयपुर, 16 सितम्बर । सुथार समाज भवन, मेन रोड, बडग़ांव में श्री पुष्कर दास महाराज के सान्निध्य में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा अमृत महोत्सव के तीसरे दिन महाराज ने राजा परीक्षित और शुकदेव जी के प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि उस समय कथा में अनेक ऋषि-मुनि, संत और महात्मा उपस्थित थे, लेकिन परम ज्ञानी शुकदेव जी विशेष रूप से राजा परीक्षित के कल्याण के लिए पधारे थे। इसका संदेश यही है कि भगवान की कृपा उसी पर होती है जो सच्चे मन से भक्ति, सत्संग और आत्मकल्याण की भावना रखता है। आगे कहा उत्तानपाद की दो रानी होती है…
Read More
सेक्टर-3 भैरव धाम में धूमधाम से मनाई भादवी छठ

सेक्टर-3 भैरव धाम में धूमधाम से मनाई भादवी छठ

- रात्रि जागरण में देर तक चली भजन संध्या उदयपुर, 16 सितम्बर। श्री भैरवधाम विकास समिति के तत्वावधान में सेक्टर-3 स्थित भैरव धाम में भादवी छठ पर भैरू जी का भव्य श्रृंगार किया गया वहीं रात्रि भक्ति की स्वर लहरियों पर जागरण किया गया। समिति अध्यक्ष डॉ. शंकरलाल मेनारिया ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सेक्टर-3 स्थित भैरव धाम में भैरू जी की प्रतिमा की विशेष अंगरचना की गई। वहीं पूरे मंदिर प्रांगण का रंग-रोगन के साथ ही भव्य विद्युत सज्जा की गई। प्रातः 10 बजे शुभ मुहूर्त में गगनभेदी जयघोष के साथ मंदिर के शिखर जी…
Read More
गणेश प्रसंगों से प्रशांत अग्रवाल ने दिया त्याग, समय और माता-पिता के सम्मान का संदेश

गणेश प्रसंगों से प्रशांत अग्रवाल ने दिया त्याग, समय और माता-पिता के सम्मान का संदेश

उदयपुर, 16 सितंबर। नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के सानिध्य में चल रही ‘अपनों से अपनी बात’ कथा में बुधवार को भगवान गणेश से जुड़े प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से जीवन के मूल्यों और व्यवहारिक पक्ष पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने त्याग, क्षमा, समय की महत्ता तथा माता-पिता के सम्मान और सेवा को जीवन की सच्ची सीख बताया। भगवान शिव से रावण द्वारा आत्मलिंग प्राप्त करने का प्रसंग सुनाते हुए प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि आत्मलिंग को मार्ग में भूमि पर नहीं रखने की शर्त थी। संध्या के समय रावण ने एक बालक से आत्मलिंग कुछ समय के…
Read More
महावीर भवन में उत्तम क्षमा धर्म के साथ पर्युषण पर्व का भव्य शुभारंभ

महावीर भवन में उत्तम क्षमा धर्म के साथ पर्युषण पर्व का भव्य शुभारंभ

अभिषेक-शांतिधारा के साथ दशलक्षण धर्म विधान शुरू, श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ उदयपुर। दिगंबर जैन समाज की ओर से महावीर भवन में पर्युषण पर्व का आयोजन धार्मिक श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ किया जा रहा है। पर्व के प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म दिवस पर श्रीजी के अभिषेक, शांतिधारा एवं दशलक्षण धर्म विधान के साथ धार्मिक आयोजनों का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर धर्म आराधना की। प्रातःकाल महावीर भवन में भगवान श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा विधिपूर्वक संपन्न कराई गई। शांतिधारा का पुण्यार्जन सुंदरलाल जोलावत परिवार को प्राप्त हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति…
Read More
error: Content is protected !!