हाराणा प्रताप के गौरव को शिवाजी महाराज जैसी जनश्रद्धा से जोड़ना होगा: निम्बाराम
—प्रताप गौरव केन्द्र में दस दिवसीय दिवेर विजय महोत्सव का शंखनाद उदयपुर, 16 सितम्बर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने कहा कि महाराष्ट्र में जिस श्रद्धा और गौरव के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज को जनमानस में स्थापित किया गया है, उसी प्रकार की श्रद्धा और गौरव वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के प्रति भी जन-जन में स्थापित करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रताप गौरव केन्द्र इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है, लेकिन यह दायित्व केवल किसी एक संस्था या संगठन का नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है। हमें मिलकर महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और…
