पेड न्यूज निगरानी के लिए मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी का गठन
उदयपुर, 1 सितम्बर। नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) गौरव अग्रवाल ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, चुनाव के दौरान पेड न्यूज पर पैनी नजर रखने और उसकी प्रभावी मॉनीटरिंग के लिए जिला स्तर पर चार सदस्यीय मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी (एमएमसी) का गठन किया गया है। नवगठित जिला स्तरीय कमेटी में अध्यक्ष जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) होंगे। वहीं उपनिदेशक जनसंपर्क को सदस्य सचिव बनाया गया है। विशेषाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी, उदयपुर तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर-शहर को कमेटी में सदस्य नियुक्त किया गया है। इसका मुख्य…
