देवेंद्र धाम में 48 दिवसीय भक्तामर स्तोत्र महासाधना का आज होगा शुभारंभ
धर्म को जीवन में आत्मसात करने से ही पापों का क्षय संभवःडॉ. सुरेन्द्र मुनि उदयपुर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में देवेंद्र धाम, महावीर समवशरण में संवत्सरी समापन के पावन अवसर पर विशेष प्रवचन किया गया। समारोह में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने कहा कि जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री ऋषभदेव भगवान जिनका वर्णन विवेचन जैनागम ,वेद ,पुराण सभी में उपलब्ध हैं उन्हीं की आराधना स्वरूप कलयुग के कल्पवृक्ष श्रीमद् भक्तामर स्तोत्र का 48 दिवसीय साधना अनुष्ठान आज 17 सितंबर गुरुवार से प्रारंभ होगा जिसमें लाभ लेने हेतु जैन धर्मावलंबियों में अत्यंत…
