उदयपुर। जिले के सायरा क्षेत्र में मदार के समीप अनियंत्रित कार की टक्कर से बाईक सवार एक युवक की मृत्यु हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घाायल हो गया। पुलिस के अनुसार मोहन पुत्र रामा गमेती निवासी वालोलिया कुण्डलावास सायरा ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ दी रिपोर्ट में बताया कि मदार क्षेत्र में कार चालक द्वारा मोटरसाइकिल को टककर मारी गई जिससे हादसे में उसके चचेरे भाई वानियाराम 29 पुत्र राईगराम गमेती निवासी केलों की सेहरी रावछ और उसका साथी अम्बालाल पुत्र गमाराम गमेती निासी केलों की सेहरी रावछ गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान वानियाराम ने दम तोड दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों कों सौंप दिया। घायल अम्बालाला का उपचार जारी है। पुलिस अज्ञात कार चालक को तलाश रही है।
चलती जीप के पीछे का फाटक खुलने से गिरे युवक की मौत
उदयपुर। जिले के झाडोल क्षेत्र में चलती जीप का अचानक फाटक खुल जाने से अंदर बैठा युवक की नीचे गिरने से मृत्यु हो गई। पुलस के अनुसार प्रभुलाल पुत्र डालू लौहार निवासी सालूखेडा झाडोल ने दी रिपोर्ट में बताया कि गुजरात नंबर की जीप के चालक ने तेज गति गफलत लापरवाही पूर्वक जीप चलाते हुए एकदम ब्रेक लगा दिया जिससे जीप के पीछे की फाटक अचानक खुल जाने से पीछे बैठे उसके बडे भाई चतरा लाल नीचे सडक पर गिर गए। हादसे में उनके सिर व शरीर व गंभीर चोटे आई जिन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
बोलेरो की टक्कर से युवक घायल
उदयपुर। जिले के खेरवाडा क्षेत्र में पिकअप बोलेरों की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार बसंतीलाल पुत्र गंगारामजी मीणा निवासी होली फला सुवेरी ने दी रिपोर्ट में बताया कि पिकअप बोलेरो चालक ने तेज गति से गफलत लापरवाहीपूर्वक बोलेरो चलाते हुए उसके पुत्र को टक्कर मार दी जिससे उसका पैर टूट गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उपचार जारी है। पुलिस मामले में जांच करते हुए पिकअप बोलेरो चालक की तलाश में जुटी है।
कालेज के लिए निकली छ़ात्रा लापता
उदयपुर। जिले के पहाडा क्षेत्र में डेरी से कॉलेज के लिए निकली छात्रा घर नहीं लौटी। उसके लापता होने के संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस के अनुसार पीडित पिता ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री 14 सितम्बर को सुबह 9 बजे कॉलेज के लिए कहकर निकली थी जो अब तक वापस घर नहीं आई है। उसका काफी पता किया लेकिन कहीं जानकारी नहीं मिली। पुलिस लापता छात्रा को तलाश रही है।
ट्रक की टक्कर से कार चालक की मौत
उदयपुर। शहर से सटे देबारी स्थित घाटावाली माता के यहां ट्रक की टक्कर से कार चालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दीपक डांगी निवासी हनुमान मार्ग कुम्हारों का भट्टा ने दी रिपोर्ट में बताया कि ट्रक चालक द्वारा ट्रक को तेज गति, गफलत व लापरवाही पूर्वकचलाने से उसके पिता छगनलाल डांगी की कार को टक्कर मार दी जिससे हादसे में उसके पिता छगनलाल की मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनो को सौंप दिया।
सापेटिया विद्यालय से सामान चोरी
उदयपुर। जिले के सुखेर थानांतर्गत सापेटिया स्थित राजकीय विद्यालय का ताला तोडकर अज्ञात बदमाशो द्वारा सामान चुराने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सापेटिया सुखेर की प्रधानाचार्य वर्षा त्रिपाठी पत्नी राजीव ने दी रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात बदमाशों द्वारा विद्यालय के कमरे के लगे ताले को तोडकर अंदर प्रवेश कर सामान चुरा कर ले गए। पुलिस मामले में जांच करते हुए चोरों का पता लगा रही है।
एस्ट्रोलॉजिस्ट के नाम पर धोखाधडी कर विवाहिता से ठगे जेवरात व नगदी
उदयपुर। शहर के सविना क्षेत्र में एस्ट्रोलॉजिस्ट के नाम पर धोखाधडी करते हए गुमराह कर विवाहिता से जेवरात व नगदी ठगी करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार हेनश्री जैन पत्नी अनिमेष मेहता निवासी ईमली के पेड के सामने रामसिंहजी की बाडी सेक्टर—11 ने साई कृष्णा नामक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें बताया कि इंस्टाग्राम में एस्ट्रोलॉजी साई कृष्णा के नाम से एक विज्ञापन आया। उसकी शादी को छह साल हो गए और उसके एक बच्ची है और लडका नहीं है। उससे नौ हजार रुपए भी स्नेकर भेजकर ले लिए। उसके बाद उससे फोन पर बात करता रहा। जुलाई में एक दिन उदयपुर आए व उससे दो सोने की चैन और दो पेडल सेट सोने के छह तोला वजनी घर के बाहर बुलाकर ले गया। वही व्यक्ति पुन: उसके घर के बाहर आकर दो चूडिया सोने की व दो सोने के कडे वजनी सात तोला के जेवर लेकर चला गया। उसे एस्ट्रोलॉजिस्ट के नाम पर धोखा व गुमराह कर उसके जेवरात ले गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
पानी में डूबने से युवक की मौत
उदयपुर। जिले के खेरोदा क्षेत्र में पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गणेशलाल पुत्र खुमा मेघवाल निवासी मोडी खेरोदा ने दी रिपोर्ट में बताया कि जवाहरलाल मेघवाल की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम् कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
युवक ने घर में फांसी लगा की आत्महत्या
उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र में युवक ने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार केलवा पुत्र वाला गमेती निवासी खेदर का भीलवाडा भुताला गोगुंदा ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसके भतीजे जगदीश पुत्र स्वर्गीय पुनाजी गमेती निवासी खेदर का भीलवाडा भूताला गोगुंदा ने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम् कराकर परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
1.520 किलो गांजे के साथ बाइक सवार तस्कर दबोचा
उदयपुर। जिले की खेरोदा थाना पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे 48 (भटेवर सरहद) पर नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.520 किलोग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त की है। खैरोदा थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार मय टीम वासुदेव होटल के सामने नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान मंगलवाड़ की तरफ से एक मोटरसाइकिल आई। पुलिसकर्मियों को वर्दी में देखकर चालक घबरा गया और बाइक को रोंग साइड में घुमाकर नवानिया पुलिया की तरफ तेज रफ्तार में भगाने लगा। सतर्क पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा कर उसे बमुश्किल रोका। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लोगर लाल निवासी भीखावनिया फलां भींडर, उदयपुर बताया। जब उसकी हीरो एचएफ डीलक्स बाइक पर टंगे बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से एक कपड़े की थैली में 1.520 किग्रा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अग्रिम अनुसंधान भींडर थानाधिकारी मुकेशचन्द द्वारा किया जा रहा है।
हार्डकोर अपराधी दिलीप नाथ व उसके साथियों का एक करोड का अवैध कब्जा ध्वस्त
उदयपुर। पुलिस व प्रशासन ने बुधवार को बडी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नाई थाना क्षेत्र में एक हार्डकोर अपराधी द्वारा सिंचाई विभाग की बेशकीमती सरकारी जमीन पर किए गए अवेैध कब्जे से पूरी तरह से ध्वस्त कर जमीन को मुक्त कराया गया। पुलिस के अनुसार हार्ड कोर अपराधी दिलीपनाथ पुत्र नारायणनाथ निवासी सीसारमा और उसके सहयोगियों ने मौजा सीसारमा में सिंचाई विभाग के नाम दर्ज एक बीघा से अधिक सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। शातिर अपराधियों ने इस
सरकारी जमीन की घेराबंदी कर वहां अवैध रूप से बाउंड्रीवॉल व टीन शेड लगा रखा था। मुक्त कराई गई इस सरकारी जमीन का बाजार मूल्य लगभग 01 करोड रुपए से अधिक आंका गया है। इस अवैध निर्माण को हटाने के लिए बुधवार को सुबह 11 बजे पुलिस जाप्ते के साथ प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीमो ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर मौजूद अवैध बाउड्री वॉल व टिन शेड को मलबे में तब्दील कर दिया और करोड़ों रुपये की सरकारी भूमि को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त करवा दिया।
ड्रग्स तस्करी मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर। शहर की भूपालपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रतापनगर थाने के अवैध मादक पदार्थ तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील पुत्र शंकरलाल निवासी अगोरिया वल्लभनगर उदयपुर के रूप में हुई है। आरोपी पुलिस थाना प्रतापनगर के प्रकरण में वांछित था और गिरफ्तारी से बचने के लिए काफी समय से अपने घर से फरार चल रहा था। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
