भक्तामर अनुष्ठान कलियुग का कल्पवृक्ष, श्रद्धा से मिलता है आत्मबलःडॉ. सुरेन्द्र मुनि
भगवान ऋषभदेव ने मानव समाज को दिया स्वावलंबन और आध्यात्मिक साधना का संदेश उदयपुर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, कुम्हारवाड़ा के तत्वावधान में देवेंद्र धाम स्थित महावीर समवशरण में आयोजित धर्मसभा में पूज्य डॉ. सुरेन्द्र मुनि जी ने प्रभु आदिनाथ की स्तुति स्वरूप भक्तामर अनुष्ठान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। धर्मसभा में प्रवचन देते हुए डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने जैन धर्म के अवसर्पिणी काल के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के जीवन-दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान ऋषभदेव महान आदिकर्ता थे, जिन्होंने मानव समाज को सुव्यवस्थित जीवन…
