सेक्टर-3 भैरव धाम में धूमधाम से मनाई भादवी छठ

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

– रात्रि जागरण में देर तक चली भजन संध्या
उदयपुर, 16 सितम्बर। श्री भैरवधाम विकास समिति के तत्वावधान में सेक्टर-3 स्थित भैरव धाम में भादवी छठ पर भैरू जी का भव्य श्रृंगार किया गया वहीं रात्रि भक्ति की स्वर लहरियों पर जागरण किया गया।
समिति अध्यक्ष डॉ. शंकरलाल मेनारिया ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सेक्टर-3 स्थित भैरव धाम में भैरू जी की प्रतिमा की विशेष अंगरचना की गई। वहीं पूरे मंदिर प्रांगण का रंग-रोगन के साथ ही भव्य विद्युत सज्जा की गई। प्रातः 10 बजे शुभ मुहूर्त में गगनभेदी जयघोष के साथ मंदिर के शिखर जी पर भव्य ध्वजारोहण किया गया। दोपहर में ढाई बजे से मंदिर में पंडित सुरेश त्रिपाठी के नेतृत्व में हवन का आयोजन किया गया जिसमें महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. एन.एस राठौड़ एवं डॉ राजेश मलिक ने सजोड़े आहूतियां दी। दर्शनार्थ आने वाले सभी दर्शनार्थियों को प्रसाद का वितरण किया गया। रात्रि साढ़े आठ बजे भजनों की सुर सरिता पर संगीतमय रात्रि जागरण किया गया, जिसमें क्षेत्रवासी झूम उठे। इस अवसर पर समिति के भानुप्रताप सिंह, विरेन्द्र सिंह राणावत, चमन सिंह रावल आदि पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का विशेष सहयोग रहा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!