भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में अवैध नीम-हकीमों और झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ 15 दिवसीय विशेष अभियान शुरू
जिला कलेक्टर के निर्देश पर उपखंड स्तर पर गठित की गयी संयुक्त टीमें अवैध चिकित्सा गतिविधियों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई चिकित्सा विभाग ने सभी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को दिए निर्देश भीलवाड़ा, 26 नवंबर। जिले में अवैध रूप से संचालित नीम-हकीमों, झोलाछाप चिकित्सकों एवं अपंजीकृत क्लीनिकों के विरुद्ध जिला प्रशासन अब सख्त हो गया है। जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार जिले में आगामी 15 दिनों तक विशेष अभियान चलाकर ऐसे लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी, जो बिना वैध पंजीकरण एवं निर्धारित योग्यता के मरीजों का उपचार कर रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी…
