बीसीआई निर्माण एवं फिनब्रेला की ओर से 28 अक्टूबर को होगा ‘कंस्ट्रक्शन एक्सीलेंस अवॉर्ड्स’ समारोह

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

‘निर्माण से निवेश’ की थीम पर आयोजित होगा इन्वेस्टर अवेयरनेस मीट, निर्माण क्षेत्र की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित, कार्यक्रम में सपोर्टिंग पार्टनर यति ग्रुप रहेगा

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई निर्माण एवं फिनब्रेला के संयुक्त तत्वावधान में ‘निर्माण से निवेश’ (निर्माण से निवेश तक) की थीम पर ‘इन्वेस्टर अवेयरनेस मीट एवं कंस्ट्रक्शन एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 28 अक्टूबर को किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से अशोका ग्रीन, 100 फीट रोड, शोभागपुरा, उदयपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में निर्माण क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों, आर्किटेक्ट्स, बिल्डर्स, डेवलपर्स एवं निर्माण उद्यमियों को एक मंच पर लाने के साथ उनकी उपलब्धियों और उत्कृष्ट योगदान को पहचान प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के पश्चात रात्रिभोज भी आयोजित होगा। कार्यक्रम में सपोर्टिंग पार्टनर यति ग्रुप रहेगा।

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई निर्माण का उद्देश्य निर्माण क्षेत्र से जुड़े व्यावसायिक लोगों को एक सशक्त मंच प्रदान करना, उनके बीच बेहतर व्यावसायिक संबंध विकसित करना तथा नए अवसरों और सहयोग की संभावनाओं को बढ़ावा देना है। ‘कंस्ट्रक्शन एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ के माध्यम से निर्माण क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले आर्किटेक्ट्स, बिल्डर्स, डेवलपर्स और उद्यमियों की उपलब्धियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीसीआई निर्‍माण के माध्यम से उद्योग जगत के लोगों को नेटवर्किंग, अनुभव साझा करने और नए व्यावसायिक अवसरों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

फिनब्रेला के फाउंडर देवेंद्र सिंह करीर ने बताया कि इन्वेस्टर अवेयरनेस मीट का उद्देश्य लोगों को वित्तीय उत्पादों, निवेश के विभिन्न विकल्पों और वित्तीय जागरूकता के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सही वित्तीय जानकारी और निवेश संबंधी समझ व्यक्तियों एवं व्यवसायों को बेहतर आर्थिक निर्णय लेने में मदद करती है। इस आयोजन के माध्यम से प्रतिभागियों को निवेश के महत्व और उपलब्ध वित्तीय विकल्पों को समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने निर्माण क्षेत्र से जुड़े सभी इच्छुक पेशेवरों एवं उद्यमियों से इस आयोजन में भाग लेने और कंस्ट्रक्शन एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 के लिए आवेदन करने का आह्वान किया है।

बीसीआई निर्माण की प्रेसिडेंट आर्किटेक्ट सौम्या लूथरा ने बताया कि ‘कंस्ट्रक्शन एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ निर्माण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पेशेवरों और उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस आयोजन के माध्यम से आर्किटेक्ट्स, बिल्डर्स, डेवलपर्स और निर्माण क्षेत्र से जुड़े अन्य विशेषज्ञों को अपनी उपलब्धियों को साझा करने, नए व्यावसायिक संबंध विकसित करने तथा उद्योग में नवाचार और गुणवत्ता को बढ़ावा देने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के सपोर्टिंग पार्टनर यति ग्रुप के फाउंडर तपन शर्मा ने बताया कि यति ग्रुप की ओर से डिजाइन एक्सपो का आयोजन 8 से 11 जनवरी 2027 तक उदयपुर के फील्ड क्लब में किया जाएगा। यह राजस्थान का प्रमुख बी2बी प्लेटफॉर्म होगा, जिसमें आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिजाइनर्स, ब्रांड्स, मैन्युफैक्चरर्स एवं डेवलपर्स को एक मंच पर लाया जाएगा। एक्सपो का उद्देश्य डिजाइन, निर्माण एवं इंटीरियर क्षेत्र से जुड़े व्यवसायों को नए उत्पादों, नवाचारों, व्यावसायिक साझेदारियों और नेटवर्किंग के अवसर उपलब्ध कराना है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!