नाबालिग को थाने में बंद करने के मामले में एसपी ने तलब की रिपोर्ट
उदयपुर। शहर के भूपालपुरा थाना पुलिस द्वारा मारपीट के एक मामले में एक नाबालिग को थाने में चौबीस घंटे बंद करने व उसके साथ मारपीट कर टॉयलेट साफ करवाने के मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। मामले का खुलासा होने और समाचारों की सुर्खियां बनने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता ने भूपालपुरा थानाधिकारी आदर्श कुमार से रिपोर्ट तलब की है। एसपी का कहना है कि रिपोर्ट की जांच के आधार पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बता दें मारपीट के मामले में भूपालपुरा थाना पुलिस ने एक युवक व नाबालिग को पकड…
