Month: May 2026

पीएफ कार्यालय के कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पीएफ कार्यालय के कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मोबाइल टावर में लगी भीषण आग फायर फाइटिंग सिस्टम और अग्निशमन दल की मदद से समय रहते पाया काबू उदयपुर, 18 मई। चित्रकूट नगर स्थित भविष्य निधि (पीएफ) कार्यालय के बाहर लगे एक बड़े मोबाइल टावर में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दोपहर करीब 1 बजे टावर से तेज लपटें और धुआं उठता देख कार्यालय कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए संभावित बड़े हादसे को टाल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कार्यालय के केयर टेकर कुलदीप सिंह राठौड़ एवं चन्द्र प्रकाश ने तुरंत अग्निशमन दल को सूचना दी। आग तेजी से फैलती देख दोनों…
Read More
साहित्य समाज की संवेदनाओं को जगाने का सशक्त माध्यमःबलराम

साहित्य समाज की संवेदनाओं को जगाने का सशक्त माध्यमःबलराम

डॉ आलम शाह खान की 23वीं पुण्यतिथि पर “हिंदी कहानीःआज और कल” विषयक संगोष्ठी आयोजित उदयपुर, 18 मई।बसुप्रसिद्ध कथाकार डॉ आलम शाह खान की 23वीं पुण्यतिथि पर आयोजित “हिंदी कहानी रू आज और कल” विषयक कार्यक्रम में केंद्रीय साहित्य अकादमी, नई दिल्ली की प्रतिष्ठित पत्रिका समकालीन भारतीय साहित्य के संपादक एवं चर्चित कथाकार बलराम ने कहा कि साहित्य समाज की सोई हुई संवेदनाओं और चेतना को जगाने का महत्वपूर्ण कार्य करता है। कार्यक्रम की शुरुआत आलम शाह खान यादगार समिति की समन्वयक प्रोफेसर तराना परवीन द्वारा डॉ आलम शाह खान के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों के…
Read More
संगठन मजबूती और नए सदस्यों को जोड़ने पर जोर, अग्रवाल महासभा की बैठक में बनी आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा

संगठन मजबूती और नए सदस्यों को जोड़ने पर जोर, अग्रवाल महासभा की बैठक में बनी आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जिला इकाई की कार्यकारिणी बैठक समिति के संरक्षक गोपाल अग्रवाल के निवास पर उत्साहपूर्वक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने की। जिला अध्यक्ष सतीश चन्द्र अग्रवाल ने बताया कि बैठक में महासभा के आगामी सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकारिणी सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक की शुरुआत संरक्षक गोपाल अग्रवाल के जन्मदिवस समारोह से हुई। इस अवसर पर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया तथा सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।…
Read More
रंगों में सजी विश्व विरासतःउदयपुर में अंतरराष्ट्रीय आर्ट फेस्टिवल का भव्य आगाज

रंगों में सजी विश्व विरासतःउदयपुर में अंतरराष्ट्रीय आर्ट फेस्टिवल का भव्य आगाज

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में कला, संस्कृति और विश्व विरासत का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भारतीय लोक कला मंडल में आर्ट पिवोट संस्था द्वारा आयोजित चार दिवसीय “वल्र्ड हेरिटेज इंटरनेशनल आर्ट फेस्टिवल-2026” का भव्य शुभारंभ हुआ। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए इस समारोह में भारतीय लोक कला मंडल के निदेशक डॉ. लईक हुसैन, आयोजक राजेश यादव, टॉमी बार, डॉ. गोपाल प्रसाद तथा विभिन्न देशों से आए कलाकारों ने सहभागिता निभाई। फेस्टिवल ने पहले ही दिन कला प्रेमियों को अपनी विविध रंगों और रचनात्मक अभिव्यक्तियों से मंत्रमुग्ध कर दिया। भारत, जापान, उत्तरी आयरलैंड, बांग्लादेश सहित कई देशों…
Read More
प्रिसिपल रिव्यू डीपीसी की मांग को लेकर अतिरिक्त निदेशक से वार्ता

प्रिसिपल रिव्यू डीपीसी की मांग को लेकर अतिरिक्त निदेशक से वार्ता

उदयपुर 18 मई । प्रिंसिपल रिव्यू डीपीसी के पात्र अभ्यर्थियों की ओर से आज माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर में अतिरिक्त निदेशक शैलेंद्र देवड़ा से भेंट कर प्रिसिपल की अविलंब रिव्यू डीपीसी की मांग की गई । प्रतिनिधि मंडल के संयोजक सुरेश बागड़ा के अनुसार रेसला प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी गोदारा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर में डीपीसी की प्रभारी अधिकारी डॉ सोनिया शर्मा एवं अतिरिक्त निदेशक शैलेंद्र देवड़ा से मिलकर उन्हें अवगत कराया गया कि विगत वर्षों में प्रधानाध्यापकों तथा व्याख्याताओं का चयन वर्ष परिवर्तित हुआ जिसकी वजह से उनकी वरिष्ठता में भी परिवर्तन हुआ…
Read More
पूर्व संघचालक वैद्य भागीरथ जोशी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि

पूर्व संघचालक वैद्य भागीरथ जोशी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि

उदयपुर, 18 मई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक रहे, समाजसेवी व  चिकित्सक वैद्य भागीरथ जोशी की 37वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को महाराणा भूपाल चिकित्सालय परिसर स्थित प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संघ में वैद्य भागीरथ जोशी के सहयोगी रहे, पूर्व विधायक धर्मनारायण  जोशी ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा करते हुए संस्मरणों की चर्चा करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी, पूर्व पार्षद डॉ. विजय विप्लवी, दिनेश गुप्ता, समाजसेवी भूपाल बाबेल,  गिरीश त्रिवेदी,  एडवोकेट योगेन्द्र दशोरा, यशवन्त जोशी, भुवनेश्वर जोशी, पुष्पा जोशी,डॉ मनीष तिवारी,…
Read More
प्रदेश में 56 हजार वरिष्ठजन करेंगे तीर्थ दर्शन

प्रदेश में 56 हजार वरिष्ठजन करेंगे तीर्थ दर्शन

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना - 2026 देवस्थान विभाग शीघ्र निशुल्क तीर्थ यात्रा के प्राप्त करेगा आवेदन उदयपुर, 18 मई। प्रदेश सरकार के देवस्थान विभाग की महत्वपूर्ण वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना - 2026 के तहत 50 हजार को रेल एवं 6 हजार वरिष्ठजनों को हवाई मार्ग से निशुल्क तीर्थ यात्रा का लाभ प्रदान किया जाएगा। देवस्थान विभाग आयुक्त श्री लक्ष्मी नारायण मंत्री के अनुसार उक्त यात्रा के संबंध में विभाग द्वारा शीघ्र नवीन आवेदन प्राप्त किए जाएंगे जिसकी सूचना विभागीय वेबसाईट ीजजचरूध्ध्कमअंेजींदण्तंरंेजींदण्हवअण्पद के माध्यम से प्रदान की जाएगी। तीर्थ स्थलों पर रेल व हवाई मार्ग से यात्रा देवस्थान आयुक्त ने…
Read More
कोटा में 60 लाख की अवैध शराब ट्रक से बरामद

कोटा में 60 लाख की अवैध शराब ट्रक से बरामद

आबकारी आयुक्त के निर्देशन में कार्रवाई अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टाॅलेरेंस की नीति उदयपुर, 18 मई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेष जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत एक्शन मोड में अवैध शराब की तस्करी पर कार्रवाई की जा रही है जिसके तहत कोटा में नाकाबंदी कर एक ट्रक की तलाशी लेने पर 60 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की गई। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व हनुमानगढ़, उदयपुर एवं जोधपुर में भी ट्रकों से अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जब्त की गई है। आबकारी विभाग की कार्रवाई से प्रदेश में अन्य राज्य की शराब तस्करी पर रोक…
Read More
भीलवाड़ा : ध्रुवकामंड देवनारायण मंदिर क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति – कोठारी

भीलवाड़ा : ध्रुवकामंड देवनारायण मंदिर क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति – कोठारी

भीलवाड़ा 18 मई। सांगानेर-आकोला रोड स्थित मंगरी पर भगवान देवनारायण की विश्राम स्थली एवं संतों की तपोभूमि श्री ध्रुव का मण्ड देवनारायण भगवान मंदिर परिसर में देवभक्तों का परिचय एवं स्नेहमिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल भगवान देवनारायण जी की जन्मस्थली मालासेरी से पधारे मुख्य पुजारी हेमराज पोसवाल मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने की। इस अवसर पर विधायक अशोक कुमार कोठारी ने मंदिर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन एवं समाजसेवियों…
Read More
बाल संस्कार शिविर आरंभ 

बाल संस्कार शिविर आरंभ 

उदयपुर। 18 मई। सनातन पाठशाला, उदयपुर द्वारा सप्त दिवसीय बाल संस्कार शिविर सोमवार को पाइन वर्ल्ड स्कूल सेक्टर 4 में यज्ञ, योग, संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण, आदर्श दिनचर्या अपनाने के संकल्प के साथ आरंभ हुआ। मीडिया प्रभारी जिग्नेश शर्मा ने बताया कि पाठशाला के संरक्षक गोपाल कनेरिया के सानिध्य में आयोजित प्रथम सत्र में योगाचार्य प्रीतम सिंह चुंडावत ने प्रशिक्षणार्थियों को मन की एकाग्रता बढ़ाने के लिए सूक्ष्म व्यायाम, आसन और सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। संस्कृत भारती, चित्तौड़ प्रांत की श्लोक पाठन केंद्र प्रमुख डॉ रेनू पालीवाल ने संस्कृत भाषा का महत्व बताते हुए संस्कृत में परिचय और शिष्टाचार के…
Read More
error: Content is protected !!