दो दिन में हजारों चेहरों पर आई मुस्कान
6 विधानसभा क्षेत्रों के 55 से अधिक गांवों में ग्राम रथ पहुंचा, 14 हजार से अधिक ग्रामीण हुए षामिल उदयपुर, 1 मई। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरुकता लाने के लिए जारी ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत 6 विधानसभाओं के 55 से अधिक गांवों तक राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाई गई। 29 और 30 अप्रैल को दो दिन में एलईडी वैन के माध्यम से कुल 14 हजार 198 ग्रामीण इस अभियान से जुड़े। इस दौरान कुल 7,458 महिलाओं ने रथ पर पहुंचकर योजनाओं को समझा। वहीं, 6,740 पुरुषों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।…
