उदयपुर। शहर में हिरण मगरी सेक्टर 4 के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, आदर्श नगर, न्यू विद्या नगर, ज्ञान नगर में चल रही पानी सप्लाई की समस्या को लेकर जलदाय विभाग सेक्टर 4 पर शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी सचिव अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में ख़ाली मटके देकर विरोध दर्ज कराया गया। अमित श्रीवास्तव ने बताया कि हिरण मगरी के हाउसिंग बोर्ड, आदर्श नगर, न्यू विद्या नगर में पानी का समय बहुत कम है और प्रेशर की भी भारी समस्या से आम जनता त्रस्त हैं। जब विभाग पानी ही नी दे पा रहा तो ख़ाली मटके रख कर लोग क्या करेंगे इसलिए ख़ाली मटकी विभाग को देकर दस दिवस में व्यवस्था नहीं सुधरने पर जलदाय विभाग कार्यालय पर ताला लगाने की चेतावनी दी गई। इस दौरान खुशनुर, लीला देवी, गोविंद सक्सेना, गीता वैष्णव, वीरेंद्र सेन, शंकर वैष्णव,शफ़ी मोहम्मद, अंजली वैष्णव, आशीष श्रीवास्तव, विकास शर्मा आदि क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
हिरण मगरी सेक्टर 4 में पानी की समस्या ख़ाली मटके देकर जताया विरोध
