प्रधानमंत्री जी ने कभी ईवीएम नहीं, जनता के दिलों को हैक किया है अपने काम के जरिए – सांसद सीपी जोशी

भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आगाज
उदयपुर, 18 मई।  भारतीय जनता पार्टी ने जनसंघ की स्थापना से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक के सफर में अनेक उतार चढाव देखे लेकिन भाजपा की पंच निष्ठा राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीयता, लोकतंत्र, सामाजिक आर्थिक विकास, सकारात्मक पंथ निरपेक्ष एवं मूल्यों पर आधारित राजनीति को लेकर आगे बढ़ी और आज पूरे देष में सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा भाजपा को मिला जिसके आज 14 करोड से अधिक सदस्य है। राष्ट्रवाद के आधार पर चलने वाला दल भाजपा। लाखों कार्यकर्ताओं ने इस काम में अपनी आहूतिया दी है उन्हों कभी सपने में भी नहीं सोचा की हमारा राज आयेगा। एक सपना था कि हमारा देष भगवामय होगा। भाजपा ने कभी धर्म, जाति  के आधार पर राजनीति नहीं की। मोदी ने पूरे देष को परिवार के भाव के साथ आगे बढ़े। भाजपा का मूल मंत्र है देष पहले पार्टी बाद में। कांग्रेस ने देष को बांटने का काम किया। देष भक्ति का अर्थ भाजपा।
उक्त विचार सोमवार को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत आयोजित दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में चितौड़गढ सांसद एवं पूर्व प्रदेषाध्यक्ष सीपी जोषी ने मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किए। उन्होनें  कहा कि कांग्रेस द्वारा हर चुनावों में इवीएम के हेेक होने का नाटक करती है जिस पर कटाक्ष व्यक्त करते हुए जोषी ने कहा कि मोदी ने इवीएम नहींे , आमजन  के दिलो को हेक किया।
दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्मकवाद का दर्षन दिया। उनका मानना था कि व्यक्ति समाज के बिना अधूरा है और समाज व्यक्ति के बिना अधुरा है। जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति को देष की मुख्यधारा  से नहीं जोडा जायेगा तब तक देष विकसित राष्ट्र नहीं बन सकता।
वैष्विक परिस्थितियों के कारण पूरे विष्व में 35 प्रतिषत से अधिक पेट्रोल के दाम बड़े है लेकिन भारत में 03 रूपयों की बढौतरी की है। आज पूरा विष्व मोदी के नेतृत्व में आगे बढने को लालायित है।
कांग्रेस ने अपने शासनकाल में लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है चाहे आपातकाल हो या राज्य सरकारों को बर्खाष्त करने का। 33 बार सरकारों को बर्खाष्त किया है।
दो दिवसीय षिविर का शुभारंभ प्रदेष महामंत्री श्रवण बागडी, प्रदेष उपाध्यक्ष एवं प्रभारी नाहर सिंह जोधा, प्रदेष उपाध्यक्ष डाॅ. अलका मुंदडा, जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड, शहर विधायक ताराचंद जैन, प्रभारी हरीष पाटीदार ने भारत माता, संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजली एवं दीप प्रज्जवलित कर किया।
प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत करते हुए  जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने प्रशिक्षण वर्ग को संगठन की मजबूती का आधार बताते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण महाभियान र्कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाते हैं और संगठन के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को स्पष्ट करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए वर्ग को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
पहले दिन छह सत्रों का आयोजन हुआ जिसमें प्रदेष महामंत्री श्रवण सिंह बगडी ने भाजपा का इतिहास एवं विकास, सहकारिता प्रकोष्ट के प्रदेष संयोजक प्रमोद सामर ने भाजपा कार्य विस्तार, प्रदेष महामंत्री डाॅ. मिथिलेष गौतम ने कार्यकर्ता विकास – गुण आचरण, प्रदेष प्रकोष्ठ सहप्रभारी श्रवण सिंह राव ने कार्य पद्वति, महिला मोर्चा की प्रदेष अध्यक्ष राखी राठौड ने सरकारों की गरीब कल्याण योजनाएॅ और उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका, बंषीलाल कटारा ने सोषल मीडिया, प्रभावी सूचना तंत्र एवं संगठन क लिए सकारात्मक परप्रेक्षन विषय पर कार्यकर्ताओे को सम्बोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा मूल्य आधारित राजनीति करती है अपने सिद्वांतों से कभी समझौता नहीं किया। कार्यकर्ताओं को तैयार करने का जिम्मा वरिष्ठजनों का है। कार्यकर्ताओे के बीच संवाद जरूरी है। संगठन सर्वोपरि की भावना के साथ कार्यकर्ता काम करता है। कार्यकर्ताओे की चमक बरकरार रखने के लिए प्रषिक्षण षिविर जरूरी है।
संचालन महामंत्री पारस सिंघवी, देवीलाल सालवी, करणसिंह शक्तावत ने किया।
बैठक में पूर्व विधायक वंदना मीणा, एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय चंदेल, रजनी डांगी, कविता जोषी, हंसा माली,  किरण तातेड,  खूबी लाल पालीवाल, डॉ पंकज बोराणा, जिला सह संयोजक किरण तातेड, जिला सह प्रभारी सम्पत सांखला, पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, अतुल चण्डालिया,  तख्तसिंह शक्तावत, सोनिका जैन, मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह दिगपाल कन्हैया वैष्णव विजय आहुजा अमृत मेनारिया, मुकेष जोषी, प्रतापसिंह राठौड, प्रतिभा नागदा, विजयलक्ष्मी कुमावत, सपना कुर्डिया, मीडिया प्रभारी डाॅ. सीमा चम्पावत, सह प्रभारी कृष्णकांत कुमावत, शैलेन्द्र चैहान,  मनोहर चैधरी, छोगालाल भोई,  ओबीसी मोर्चा जिला संयोजक  बाबूलाल ओड, प्रवक्ता डॉ ओम पारीक, डाॅ. विजय दलाल पूर्व पार्षद लोकेश कोठारी, जिला मंत्री तुषार मेहता, अशोक शर्मा, प्रकाष अग्रवाल सहित सहित सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री सहित विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!