रक्तदान शिविर कर दिया मानवता का संदेश, 58 यूनिट हुआ रक्तदान
उदयपुर, 19 मई। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए एक्मे फिनट्रेड इंडिया लिमिटेड द्वारा सवीना सर्कल स्थित परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस शिविर में युवाओं, समाजसेवियों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 58 यूनिट रक्तदान किया। शिविर के माध्यम से मानवता, सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायी संदेश दिया गया। कंपनी के सीएमडी निर्मल कुमार जैन ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध…
