अभियान का सुव्यवस्थित हो संचालन : जिला कलक्ट

जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान का हुआ शुभारंभ
डूंगरपुर, 18 मई। जनजाति गरिमा उत्सव -जन भागीदारी अभियान, “सबसे दूर-सबसे पहले” का शुभारंभ सोमवार को जिला कलक्टर देशलदान की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर देशलदान ने सभी संबंधित विभाग को दिए गए दायित्व के अनुसार सुव्यवस्थित संचालन करते हुए अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने आदि सेवा केंद्र पर वंचित लोगों तक पहुंच बनाते हुए योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देशित किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में उपायुक्त टीएडी सत्य प्रकाश कस्वा ने अभियान की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि इसमें 17 विभाग के द्वारा 25 कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गत वर्ष संचालित धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान में जिले में संचालित किए गए 638 गांव में आदि सेवा केंद्र में संतृप्ति शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पात्र वंचित लोगों को योजना से जोड़कर लाभान्वित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत चिकित्सा, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, रसद, आईसीडीएस, पशुपालन, टीएडी, पीएचईडी सहित 17 विभागों द्वारा आदि कर्मयोगी वॉलिंटियर्स के माध्यम से वंचितों तक पहुंच बनाई जाएगी।
इस अभियान को लेकर जिला कलक्टर देशलदान ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीओआईटी के वीसी कक्ष से जिला स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय एवं ग्राम स्तरीय अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।
उन्होंने 18 मई से 25 मई के मध्य अभियान के सफल क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग , गतिविधियों एवं सूचना आदान-प्रदान करने हेतु नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल नियुक्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये ।
*25 मई से 5 जून तक वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान*
जिला कलक्टर देशलदान ने 25 मई से 5 जून तक आयोजित होने वाले वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन निर्धारित गतिविधि के अनुसार संबंधित नोडल विभाग को कार्य योजना बनाकर कार्य करने तथा समस्त विभागों को आपसी समन्वय से अभियान का सफल संचालन करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल पहाड़िया ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर एडीएम सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहें।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!