दूसरे दिन भी नहीं मिला लापता व्यापारी, झील में तलाश रही जारी

उदयपुर। शहर की फतहसागर झील किनारे से रविवार सुबह लापता हुआ शहर के धानमण्डी क्षेत्र का व्यापारी सोमवार को दूसरे दिन भी नहीं मिला। डूबने की आशंका के चलते नागरिक सुरक्षा विभाग व पुलिस के जवान सोमवार को भी दिनभर झील में तलाशते रहे लेकिन शाम तक कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस के अनुसार अशोकनगर निवासी ललित मेहता रविवार सुबह हमेशा की तरह फतहसागर झील पहुंचे और नियमित व्यायाम किया। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में व्यायाम के बाद झील की तरफ जाते दिखे लेकिन उसके बाद से उनका कहीं कोई पता नहीं है। दोपहर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसे फोन किया लेकिन कोई रेस्पोंस नहीं मिला। तब वे ढूंढते हुए फतहसागर पाल पर पहुंचे जहां उन्हें उसकी मोटरसाइकिल व झील किनारे कपडे पडे मिले। डूबने की आशंका के चलते झील में तलाश शुरू की। शाम तक पता नहीं चलने पर तलाश रोकते हुए सोमवार को सुबह पुन: शुरू की गई। दिनभर जवान झील को छानते रहे लेकिन शाम तक कुछ हाथ नहीं लगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!